रायगढ़। विगत दिवस होटल अंश इंटरनेशनल में विप्र फाउंडेशन और ब्राह्मण मारवाड़ी महिला समिति के तत्वाधान में शानदार मेघ मल्हार सावन उत्सव कार्यक्रम कराया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन की महिला जिला महामंत्री श्रीमती श्वेता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सावन का झूला, सेल्फी जोन,मनोरंजनक रंगारंग कार्यक्रम, गेम, नाश्ता व रात्रि भोजन और मिस तीज और श्रीमती तीज का किताब दिया गया। जिसमें मिसेज तीज का किताब श्रीमती किरण शर्मा को और मिस तीज का किताब मिस भावना शर्मा को मिला। इसी कड़ी में बहुत से सरप्राइज के बौछार के साथ सभी को बहुत ही आनंद की प्राप्ति हुई। सभी ने झूमते गाते नाश्ते की जो उत्सव को मनाया इस शानदार कार्यक्रम के लिए भी पर फाउंडेशन की अध्यक्ष बीना शर्मा जी और ब्राह्मण महिला समिति के अध्यक्ष मीना शर्मा को सभी बहनों ने धन्यवाद दिया और आगे भी इसी तरह शानदार कार्यक्रम करने का आग्रह किया।



