NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
रायगढ़

महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन

चक्रधर समारोह ने सांस्कृतिक विरासत को दी नई पहचान-ओ.पी.चौधरी

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:28 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
6 Min Read

चक्रधर समारोह के समापन में वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, वित्त मंत्री ने कला संगीत महाविद्यालय से लेकर 10 नए ऑक्सीजन गार्डन तक

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 41वें चक्रधर समारोह के भव्य समापन समारोह में बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की दसवीं और अंतिम कड़ी का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में कला और संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके संरक्षण और योगदान के कारण रायगढ़ घराने के कथक को देशभर में पहचान मिली। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को भविष्य में और वैभवशाली बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी समारोह में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित नहीं हो पाने पर खेद व्यक्त किया है।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आने वाले पांच वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजू नगर में डेयरी, खर्रा घाट में ऑक्सीजोन गार्डन, गजमार पहाड़ और नगर वन के विकास, स्पोर्ट्स सुविधाओं के विस्तार, मरीन ड्राइव के विकास सहित कयाघाट पुल, केवड़ावाड़ी पुल, राजा महल के पास पुल और गोवर्धनपुर पुल जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही सडक़ों का चौड़ीकरण, रिंग रोड, स्पोर्ट्स फैसिलिटी, प्रयास विद्यालय, नवगुरु स्कूल, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज और नेचुरोपैथी कॉलेज जैसे कार्य भी रायगढ़ के विकास को नई दिशा देंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की पहचान केवल विकास के लिए नहीं, बल्कि कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा के लिए भी है। उन्होंने घोषणा की कि इसी कार्यकाल में रायगढ़ में एक बेहतरीन कला एवं संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया जा चुका है और आगे की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ में कमला नेहरू पार्क की तरह ही अगले पांच वर्षों में 10 नए ऑक्सीजन गार्डन विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में खर्रा घाट में लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में भव्य ऑक्सीजन गार्डन का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।

नारायणपुर के पुनर्वासित कलाकारों को 51 हजार की सम्मान राशि

समापन समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कलाकारों का सम्मान किया। उन्होंने कलाकार आयुष नामदेव एवं उनके बैंड को सम्मानित किया गया। वहीं सुदूर बस्तर के नारायणपुर से आए पुनर्वासित कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्होंने उनके लिए 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विशेष रूप से नक्सल संगठन में कमांडर रह चुकीं और अब पुनर्वास के बाद कला के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ीं चैती दीदी को उनकी विशिष्ट कला प्रस्तुति के लिए वित्त मंत्री ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

रायगढ़ मेें 2 करोड़ से बनेगा स्टूडियो

समापन समारोह में रायगढ़ के युवा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी बड़ी सौगात की घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने बताया कि रायगढ़ में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को आधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे तथा वे अपनी रचनात्मक प्रतिभा को बेहतर मंच दे सकेंगे।

मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज प्रस्तावित रायगढ़ दौरा मौसम में अचानक आई खराबी के कारण निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री श्री साय को आज शाम रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास रद्द किया गया है। चक्रधर समारोह के समापन समारोह में अब स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी शामिल हुए। समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया।

चक्रधर समारोह कला, संस्कृति और गौरव की विशिष्ट पहचान- महापौर

महापौर जीवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि चक्रधर समारोह में देशभर से आए कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। चक्रधर समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि रायगढ़ की कला, संस्कृति और गौरव की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कामना की कि रायगढ़ की धरती पर कला का यह उत्सव इसी तरह निरंतर चलता रहे और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा आने वाली पीढिय़ों तक आगे बढ़ती रहे। इस अवसर पर सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, जगन्नाथ पाणिग्राही, सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

रायगढ़ सेवांजली की आधिकारिक यात्रा संपन्न

आज से बूढ़ी माई मंदिर में नौ दिनों तक होगा माता का श्रृंगार और महाभंडारा

बेकाबू बाइक ने राहगीर को ठोका, \बाइक चालक और राहगीर युवक की मौत

जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की जयंती आज

गारे पेलमा कोल खदान में चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
Next Article पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?