NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया
रायगढ़

रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

कहा- घरवालों से टूट चुका हूं, जीने की आशा

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:26 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एक युवक आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे पटरी के पास पहुंच गया। उसने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए वीडियो बनाया। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही टीम ने साइबर थाना की तकनीकी मदद से युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे रेलवे पटरी के पास से सुरक्षित बचा लिया। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। जांच में सामने आया कि युवक पारिवारिक कारणों से आत्महत्या करने पहुंचा था। वीडियो में उसने कहा, घर परिवार वालों से मैं टूट चुका हूं। मुझे मरने के सिवाए कुछ नहीं दिख रहा है। मेरी गाड़ी खरसिया स्टेशन पर है। मैं पटरी में कटकर मर जाऊंगा। इसके सिवाए कुछ भी नहीं दिख रहा है। मेरी जीने की आशा खत्म हो चुकी है। यह वीडियो मेरे घरवालों तक पहुंचा देना।
पुलिस के अनुसार उसने अपनी बाइक स्टेशन के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह रेलवे पटरी पर आत्महत्या करने पहुंचा, लेकिन उससे पहले वीडियो बनाया और उसने अपना दर्द बया किया। इस बीच उसके द्वारा बनाए गए वीडियो पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही खरसिया चौकी पुलिस ने साइबर थाना से तकनीकी सहायता लेकर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को उसके रेलवे पटरी की ओर होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने उसकी संभावित लोकेशन और आने-जाने के रास्तों पर नजर रखते हुए तलाश शुरू की। इस दौरान युवक रेलवे पटरी के आसपास दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आते देखकर युवक वहां से निकलने लगा।

समझाइश के बाद परिजनों के हवाले किया

वह टाउन हॉल की ओर से रायगढ़ चौक की तरफ जाने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस टीम ने उक्त युवक से बातचीत कर उसकी स्थिति को समझा और उसे समझाइश दी। इसके बाद उसको परिजनों के हवाले कर दिया गया।

You Might Also Like

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटी, चालक की मौत

मां दुर्गा के प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

भाजपा के राधेश्याम ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन

सहायक कलेक्टर रहते हुए मयंक ने टिमरलगा में खनिज तस्करों के मांद में घुसकर दी थी चुनौती

होनहार खिलाड़ी शैलजा गहलोत फुटबॉल खेल में राज्य स्तरीय में हुआ चयन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधरनगर फाटक में मालगाड़ी का कपलिंग टूटा
Next Article किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?