NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से यात्री हलाकान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से यात्री हलाकान
रायगढ़

ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से यात्री हलाकान

लंबे समय से विलंब से चल रही अप व डाउन दिशा की ट्रेने, हावड़ा-अहमदाबाद 6 घंटा तो शालीमार-ओखा तीन घंटा देरी से पहुंची

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 12:10 am
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। यात्री ट्रेनों की लेट-लतीफी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इन ट्रेनों के लेट-लतीफी का कारण भी स्पष्ट नहीं होने से यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में बुधवार को जहां हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6 घंटा तो शालीमार-ओखा एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची थी। इससे ट्रेन में बैठे यात्री तो परेशान थे ही साथ ट्रेन के इंतजार करने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि यात्री ट्रेनों को समय पर परिचालन को लेकर रेलवे विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेने अपने गंतब्य तक घंटों देरी से पहुंच रही है। इसके चलते ट्रेन में बैठे यात्री तो परेशान हो ही रहे हैं, साथ ही जिन यात्रियों को ट्रेन पकडऩा है उनको भी स्टेशन में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसको लेकर हर समय यात्री कारण जानने के लिए सहयोग काउंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन सही जवाब नहीं मिलने के कारण लोगों में अक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में बुधवार को भी अप व डाउन दोनों दिशा से आने वाली लगभग सभी ट्रेने लेट से रायगढ़ पहुंची थी। इससे आरक्षण टिकट वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं लेट से चलने वाली ट्रेनों में पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटा देरी से दोपहर करीब दो बजे तो ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी तीन घंटा देरी से दोपहर करीब 3 बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंची थी। इसी तरह हावड़ा से चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस का समय सुबह 6 बजे है, लेकिन यह ट्रेन सुबह करीब 8.30 बजे पहुंची। वहीं शालीमार-ओखा एक्सप्रेस को भी सुबह करीब 5.30 बजे पहुंचा था, लेकिन देरी से चलने के कारण यह ट्रेन सुबह करीब 8.45 बजे रायगढ़ पहुंची थी। इसी तरह हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का रायगढ़ पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे है, लेकिन लेट होने के कारण यह ट्रेन करीब छह घंटा देरी से दोपहर करीब ढाई बजे रायगढ़ स्टेशन पहुंची। इससे ट्रेन में बैठे यात्री तो परेशान हुए ही साथ ही ट्रेन के इंतजार करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में रेलवे अधिकारियों की मानें तो चक्रधरपुर डिविजन में जब ट्रेने पहुंचती है, तो वहां से लेट होना शुरू हो जाता है, इसके चलते रायगढ़ पहुंचते तक घंटों विलंब हो रही है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से लाइन निर्माण के साथ रिमाडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके अलावा कोयला लदान भी होता है, यही कारण है कि यहां तक ट्रेनों के पहुंचने के बाद रोक-रोक कर चलाई जाती है। ऐसे में जब तक रेलवे लाइन का काम पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो जाता तब तक इस तरह की समस्या बनी रहेगी। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अप दिशा से आने वाले ट्रेने अपने गंतब्य तक देरी पहुंचती है, तो उसे लेट से छोड़ा जाता है, इससे दोनों तरफ से लेट हो रही है। हालंाकि बिलासपुर डिविजन में पहुंचने के बाद समय पर छोडऩे का प्रयास जारी है।

माल ढुलाई भी मुख्य कारण

रेलवे विभाग द्वारा यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कम और माल ढुलाई को लेकर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि यात्री ट्रेनों को अलग-अलग जगहों पर रोककर गुड्स ट्रेनेां को छोड़ा जाता है। साथ ही रेलवे सूत्रों की मानें तो ज्यादातर गुड्स ट्रेने लांगहाल बनकर चल रही है, इसके चलते उसका लाइन बदलने में दिक्कत होती है। इसके चलते यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ी को निकाला जाता है। ऐसें में जब तक चौथी लाइन का पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यह समस्या बनी रहने की बात सामने आ रही है।

यात्रियों को नहीं मिलती सही जानकारी

रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों का कहना था कि सहयोग काउंटर पर ट्रेनों के आने का समय तो लिखा गया था, लेकिन उधर से लेट होने के कारण हर कुछ देर में उसका समय बढ़ते जा रहा था। ऐसे में जब सही समय कब तक आएगी इसकी जानकारी पूछने पर यह बताया जा रहा था, कि उधर से ही लेट हो रही है, ऐसे में हर ट्रेन के यात्रियों को घंटों स्टेशन में बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।

You Might Also Like

संकल्प बजट विकास, विष्वास जनकल्याणकारी का सषक्त माध्यम : देवेन्द्र प्रताप सिंह

रामलीला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

कोरवा समाज के 56 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी

सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

अजा. आयोग पूर्व अध्यक्ष के निज सचिव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपातकाल: लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय-शंशाक शर्मा
Next Article अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना, कार्रवाई हुई सख्त

खबरें और भी है....

सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
रायगढ़ स्टील इस्पात में फर्नेस ब्लास्ट, 4 घायल
पैसे मांगने की बात पर विवाद पर पहले डंडे से मारा फिर…पत्नी के सिर पर हथौड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश, जनसुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?