NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी
रायगढ़

ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर, जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में लाएं तेजी

केएमएल अपलोडिंग, हर घर जल व वित्तीय प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 12:09 am
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में सुरक्षित एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की समीक्षा बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन सहित विभागीय अधिकारी एवं मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं जिले में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने समूह नल जल योजनाओं के लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध एवं नियमित पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने तथा कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जल सेवा आकलन (वाटर सर्विस असेसमेंट) के अंतर्गत डीआईपी की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और प्रगति का सटीक आकलन प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने और निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी क्रिएशन, फाइनेंशियल रिकॉन्सिलिएशन, एसएनए स्पर्श, हर घर जल अभियान तथा केएमएल तैयार करने एवं अपलोड करने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शेष ग्रामों एवं योजनाओं का केएमएल कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं के भौगोलिक मानचित्रण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े इन कार्यों में गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

You Might Also Like

सांसद राधेश्याम राठिया जनता की आवाज बनने की बजाए जिंदल, अडानी के हितों के आगे हैं खामोश

बोलेरो की ठोकर से घायल महिला ने दम तोड़ा

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

समाज के हमारे गुरुजन जीवन के मार्गदर्शक हैं – पुरंजन

करंट लगने से ग्रामीण व 2 बैलों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article योग दिवस पर 21 को होगा सामूहिक योगाभ्यास
Next Article बाराद्वार से तमनार आ रही 52 बोरी डीएपी खाद जब्त

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?