NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 39 वर्ष 3 माह की लंबी सेवा के बाद बड़े बाबू पटेल सेवानिवृत्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 39 वर्ष 3 माह की लंबी सेवा के बाद बड़े बाबू पटेल सेवानिवृत्त
रायगढ़

39 वर्ष 3 माह की लंबी सेवा के बाद बड़े बाबू पटेल सेवानिवृत्त

सलीम मोहम्मद और धर्मेंद्र पाण्डेय को भी भावभीनी विदाई

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:07 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगर निगम परिवार द्वारा लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी बड़े बाबू राम नारायण पटेल के 39 वर्ष 3 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इसी अवसर पर निगम के कर्मचारी सलीम मोहम्मद एवं धर्मेंद्र पाण्डेय को भी सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की गई।
निगम सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल, समर्पण और निगम के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी संस्था की कार्यप्रणाली की मजबूत नींव होते हैं। बड़े बाबू पटेल ने लगभग चार दशक तक ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर नई पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि सलीम खान एवं धर्मेंद्र पाण्डेय ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हुए निगम परिवार को मजबूत करने में योगदान दिया है।
सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने कहा कि लंबी सेवा के दौरान कर्मचारियों द्वारा अर्जित अनुभव संस्था की अमूल्य धरोहर होता है। उन्होंने कहा कि बड़े बाबू पटेल की कार्यशैली, अनुशासन और सरल स्वभाव सदैव याद रखा जाएगा। साथ ही सलीम मोहम्मद एवं धर्मेंद्र पाण्डेय के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि बड़े बाबू पटेल ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जवाबदेही का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन ऐसे कर्मठ कर्मचारियों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखता है। उन्होंने बड़े बाबू श्री पटेल को शासन के निमानुसार परंपरा एवं नियमानुसार रिटायर्ड सेवानिवृत होने की बात करते हुए नगर निगम के अभिन्न परिवार के रूप में आगे भी सलाह परामर्श एवं कार्य लेने की बात कही। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने सलीम मोहम्मद एवं धर्मेंद्र पाण्डेय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि तीनों कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया, जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह के दौरान निगम परिवार की ओर से तीनों कर्मचारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में भावुक माहौल के बीच सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। विशेष रूप से आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय स्वयं बड़े बाबू पटेल को अपने वाहन से उनके घर तक छोडऩे गए, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
विदाई समारोह के दौरान निगम परिवार ने तीनों कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।
बड़े बाबू पटेल ने किया अपने अनुभव साझा
विदाई समारोह के दौरान बड़े बाबू ने अपने 39 साल 3 महीने के कार्यकाल का अनुभव संक्षिप्त रूप में साझा किया। उन्होंने सभी से कहा कि वे अपने जिम्मेदारी को शासन के नियम के अनुसार वहन करते हुए मानवीय पहलुओं को भी ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से सभी को अपने-अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करने का आह्वान किया।

You Might Also Like

खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत

367 स्कूली बच्चों का कराया गया नेत्र परीक्षण

प्रियांशु हुए सीएम के हाथों सम्मानित

धर्मेन्द्र पटेल का भारतीय वन सेवा में चयन पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव, पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
Next Article महापौर ने किया 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?