NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
रायपुर

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल

सिंहदेव ने कहा-बंद कमरे में हुई बातों की मर्यादा रखना राजनीतिक दायित्व, ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर किया पलटवार

lochan Gupta
Last updated: May 30, 2026 12:09 am
By lochan Gupta May 30, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय चला ‘ढाई-ढाई साल फॉर्मूला’ फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उनसे कभी इस्तीफा नहीं मांगा। दरअसल, सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद छोडऩे का ऐलान किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी 2018 के बाद चली कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और सत्ता बदलाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई। रायपुर में मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के पहले दिन से ही उनसे पूछा जाता था कि क्या वे सिर्फ ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। भूपेश बघेल ने कहा, जिस दिन मुख्यमंत्री बना, उसी दिन कहा था कि अगर हाईकमान का फोन आ जाए तो मैं उसी वक्त इस्तीफा दे दूंगा। पांच साल तक कोई निर्देश नहीं मिला। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाता रहा।

जिम्मेदारी का फैसला हाईकमान करता है- टीएस सिंहदेव

भूपेश बघेल के इस बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कई बातें बंद कमरे में होती हैं और उनकी मर्यादा रखना सभी का राजनीतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी, यह फैसला हाईकमान करता है।

कांग्रेस का सत्ता संघर्ष सबने देखा-ओपी

इधर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष खुलकर देखा है। ओपी चौधरी ने कहा कि सभी ने देखा कि सत्ता के लिए कैसे लड़ाई चलती रही। जनता ने उसका परिणाम भी देखा। इसी वजह से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के पुराने सत्ता समीकरण और ‘ढाई साल फॉर्मूले’ को लेकर सियासी बयानबाजी फिर तेज हो गई है।

You Might Also Like

बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, सीएम साय ने दी बधाई

तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में 2 मार्च को फिर बारिश की चेतावनी

रायपुर में मनाया जाएगा बांग्ला नववर्षर्

आजादी के 75 वर्षों बाद छिंदौला में पहुंची बिजली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?