NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जैविक कृषि और पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बन रही ग्रामीण महिलाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जैविक कृषि और पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बन रही ग्रामीण महिलाएं
रायगढ़

जैविक कृषि और पशुपालन से ‘लखपति दीदी’ बन रही ग्रामीण महिलाएं

छग राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की नई पहचान

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2025 12:01 am
By lochan Gupta August 2, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक समय था जब गांव की महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब वे जैविक कृषि, पशुपालन और माइक्रो-उद्यमिता के जरिए लखपति दीदी बनकर नई मिसाल कायम कर रही हैं। यह बदलाव संभव हो पाया है छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) और एन.आर.एल.एम. के सतत प्रयासों से, जिसके अंतर्गत रायगढ़ जिले की 1 लाख 45 हजार 49 महिलाएं 13 हजार 500 स्व-सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब गांवों में वित्तीय, सामाजिक और तकनीकी रूप से सशक्त बन रही हैं। समूहों द्वारा न केवल नियमित बचत और ऋ ण लेन-देन किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर शासन की योजनाओं का भी लाभ उठाया जा रहा है।
रायगढ़ जिले के जनपद पुसौर, खरसिया और धरमजयगढ़ के 40-40 कृषि मित्र और पशु सखी चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षण देकर जैविक खेती और पशु पालन के क्षेत्र में कार्यरत किया गया है। कृषि मित्र समूहों को जैविक खाद और जैविक दवा बनाने का प्रशिक्षण देती हैं और स्वयं खेतों में उसका उपयोग कर स्थायी कृषि को बढ़ावा दे रही हैं। इससे उनकी आमदनी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है और वे लखपति दीदी के रूप में पहचान बना रही हैं। वहीं, पशु सखी पशुओं के घरेलू उपचार की विधियों से पशु स्वास्थ्य सुधार का कार्य कर रही हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ा है और पशुपालन लाभदायक बना है। इन महिलाओं ने अपने अनुभवों से यह साबित किया है कि स्वदेशी ज्ञान और आधुनिक प्रशिक्षण का समन्वय ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांति ला सकता है। वित्तीय सशक्तिकरण की नई उड़ान वर्ष 2025-26 में अब तक जिले के 1,045 समूहों को 28 करोड़ 37 लाख रुपये की बैंक क्रेडिट लिंकिंग के माध्यम से आजीविका गतिविधियों हेतु वित्त पोषित किया गया है। माइक्रो क्रेडिट योजना के तहत समूहों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय डोज के रूप में ऋ ण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं इस राशि का प्रयोग कर कृषि, पशुपालन, मुर्गीपालन, लघु उद्योग, मत्स्य पालन, और अन्य कार्यों से जुडक़र आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के समूह की महिलाओं को कम से कम तीन आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे महिलाएं लखपति दीदी बन सके। जिला मिशन प्रबंधक इकाई द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे बिहान, मनरेगा, कृषि, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास, पीडीएस आदि से समन्वय कर महिलाओं को निरंतर प्रशिक्षित और प्रोत्साहित किया जा रहा है।

You Might Also Like

किशोर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

धारदार हथियार से डराने वाला युवक गिरफ्तार

दो लड़कियों ने तारीफ करते हुए मांगी मदद

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व के साथ फहराएं तिरंगा : नवीन जिंदल

मानवता की मिसाल श्याम रसोई को एक वर्ष पूर्ण कीर्तन व महाभंडारे का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘सुरक्षित सुबह’ अभियान में लायंस क्लब प्राइड ने निभाई शहर सुरक्षा में अहम भूमिका
Next Article एनटीपीसी लारा ने ग्रामीणों को वाद्य यंत्र वितरित कर सांस्कृतिक विरासत को दिया बढ़ावा

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?