NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर ने किया 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर ने किया 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
रायगढ़

महापौर ने किया 10 लाख की सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

साईं मां दरबार मंदिर के पास बनेगी सीसी रोड

lochan Gupta
Last updated: May 31, 2026 1:07 am
By lochan Gupta May 31, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वार्ड क्रमांक 09 चांदमारी स्थित स्कूल के पीछे साईं मां दरबार मंदिर के पास करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान ने सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद अमित शर्मा तथा क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। सीसी रोड निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।महापौर ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन और विशेष प्रयासों से रायगढ़ शहर में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उनके विजन के अनुरूप सडक़, नाली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस सडक़ निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। सडक़ बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।इस दौरान श्रवण सिदार, घासी वस्त्रकार, संतोष हलवाई, शिव हलवाई, रवि दुबे, लाला मालाकार, अजय नारायण, शशि थवाईत, मेहरुन निशा, अनिता पप्पी, ललिता महंत, महाराज महेश शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता, वार्डवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

‘ओ.पी.जिंदल स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2025-26’, ऑल स्टार क्लब घरघोड़ा को हरा, जिमखाना राउरकेला पहुंची फाइनल

मतदान केंद्र स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे भाजपा नेता

अदाणी फाउंडेशन ने खिलाडिय़ों को भेंट किया स्पोर्ट्स किट

आदिवासी युवाओं के सपनों को साकार कर रहा अदाणी का ‘एकलव्य’

शंभू नाथ गोरख के निधन पर ओपी ने जताया शोक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 39 वर्ष 3 माह की लंबी सेवा के बाद बड़े बाबू पटेल सेवानिवृत्त
Next Article मटन मार्केट व्यवस्था को लेकर महापौर ने ली बैठक

खबरें और भी है....

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
स्कूल खुलने से पहले सभी तैयारियां करें सुनिश्चित
खरसिया में खाद माफिया पर कसेगा शिकंजा!
98 नग प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष : गौरव मार्तंड उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?