NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेकाबू ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, हुई मौत, सूचना मिलते ही लोगों की लगी भीड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेकाबू ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, हुई मौत, सूचना मिलते ही लोगों की लगी भीड़
रायगढ़

बेकाबू ट्रेलर ने सायकल सवार को कुचला, हुई मौत, सूचना मिलते ही लोगों की लगी भीड़

घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:22 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. बीती रात एक ग्रामीण सायकल से अपने घर जा रहा था, इस दौरान रेलवे साइडिंग से कोयल लोड कर जा रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ग्रामीण को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उचित मुआवजे की मांग शुरू कर दी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेंड्रा कपाटडेरा निवासी दिल कुमार पिता बाल कुमार (32 वर्ष) शनिवार की रात करीब 9.45 बजे सायकल से अपने अपने घर जा रहा था। इस दौरान गांव के नजदीक पहुंचा ही था कि घरघोड़ा रेलवे स्टेशन के कोल साइडिंग से कोयला लोड कर ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सीजीएसपीसीएल कोयला साइडिंग की तरफ जाते समय सायकल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए और घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दिया, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल भेज दिया। वहीं उक्त घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सडक़ पर खड़े हो गए थे, उनका कहना था कि इस मार्ग से गुजरने वाली भारी वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, जिसके चलते हमेशा हादसे हो रहे हैं। ऐसे में मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। हालांकि पुलिस द्वारा समझाईश दिए जाने के बाद कुछ देर में मामला शांत हुआ, लेकिन ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि अगर उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो आंदोलन करेंगे। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया है। साथ ही चालक फरार हो गया है। जिससे उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। रविवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव सौंप दिया है।

घर में अकेला था कमाने वाला

इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना था कि दिल कुमार घर में अकेला कमाने वाला था, जो रोजी-मजदूरी कर अपनी पत्नी सहित तीन छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण करता था, लेकिन अब इसकी मौत जाने से परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में अगर उचित मुआवजा मिलता है तो परिवार को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

इस मार्ग पर हमेशा हो रहे हादसे

ग्रामीणों की मानें तो घरघोड़ा बायपास से कोल साइडिंग में चलने वाली गाडिय़ों की वजह से हमेशा हादसे हो रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही एक महिला की भी मौत हो चुकी है। साथ ही इन गाडिय़ों के चलते हमेशा जाम की भी स्थिति बनी रहती है, इससे पैदल, साइकल व बाइक चालकों के लिए यह मार्ग कठिनाईयों से भरा हुआ है।

You Might Also Like

पटाखा जलाने के दौरान झुलसा किशोर

थामेश्वर राठिया ने वानंचल क्षेत्र का नाम रौशन किया , नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन

रायगढ़ में जुटे प्रदेशभर के शिशु रोग विशेषज्ञ

शहर के गद्दी चौक पर ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बारत से लौट रही स्कार्पियों को ट्रेलर ने मारी टक्कर
Next Article श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?