NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मां के निधन बाद पैसे के लिए बेटे की गुहार, 44 हजार कि राशि लेने ग्रामीण बैंक का लगा रहा चक्कर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मां के निधन बाद पैसे के लिए बेटे की गुहार, 44 हजार कि राशि लेने ग्रामीण बैंक का लगा रहा चक्कर
रायगढ़

मां के निधन बाद पैसे के लिए बेटे की गुहार, 44 हजार कि राशि लेने ग्रामीण बैंक का लगा रहा चक्कर

छलकी संवेदनहीन सिस्टम की तस्वीर, सोशल मिडिया में वीडियो वायरल

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। ओडिशा के केंदुझर जिले की दिल दहला देने वाली घटना का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक और संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। घरघोड़ा ब्लॉक के कुडुमकेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मृत मां के बैंक खाते में जमा रकम पाने के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है।
वीडियो में युवक भावुक होकर बताता है कि उसकी मां के खाते में करीब 44 हजार रुपये जमा हैं। वह कई बार बैंक के चक्कर लगा चुका है, लेकिन अब तक उसे पैसे नहीं मिल पाए हैं। युवक का आरोप है कि बैंक प्रशासन उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।
यह घटना उस वक्त सामने आई है जब हाल ही में ओडिशा के केंदुझर जिले में एक भाई को अपनी मृत बहन के खाते से पैसे निकालने के लिए उसका कंकाल बैंक ले जाने की मजबूरी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। उस घटना के बाद बैंकिंग व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर बड़े सवाल खड़े हुए थे।
अब रायगढ़ का यह मामला एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की जटिलता के कारण अक्सर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर ऐसे संवेदनशील मामलों में।
फिलहाल वायरल वीडियो के बाद यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और पीडि़त को न्याय मिल पाता है या नहीं। वहीं, आम लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश और चिंता साफ देखी जा रही है।

You Might Also Like

भारी वाहन की ठोकर से कंपनी कर्मी की मौत

एनएमएल-एनटीपीसी तलईपल्ली के में ‘फन फेस्ट 2026’ का भव्य आयोजन

कबाड़ के अवैध कारोबार पर अब होगा चौतरफा अटैक

अनिल कुमार बने एनटीपीसी लारा के नए कार्यकारी निदेशक

जल संरक्षण के दिशा में विभागों का कार्य सराहनीय- रंजीता रश्मि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक ने मनाया स्थापना दिवस
Next Article सरकार का विकास सडक़ से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो : मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?