NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
रायपुर

सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

‘मन की बात’ के बाद आयोजित टिफिन मीटिंग में दिखी संगठन की आत्मीयता और एकजुटता

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा आयोजित टिफिन मीटिंग में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने साथ लाए टिफिन से भजिया और पताल की चटनी कार्यकर्ताओं को स्वयं परोसी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया।
आयोजन में संगठन की आत्मीयता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से टिफिन लाकर एक-दूसरे के साथ भोजन साझा किया। केबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप फरा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा धुसका-बड़ा, श्री अखिलेश सोनी ठेठरी, अशोक बजाज चौसेला और मोना सेन खुरमी जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन लेकर टिफिन मीटिंग में पहुंचे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी विविध स्थानीय व्यंजनों से आयोजन को और समृद्ध बनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अपने हाथों से भोजन कराकर आपसी स्नेह और एकता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि परिवार के सदस्यों की तरह एक साथ बैठकर भोजन करने से आत्मीयता बढ़ती है और आपसी संवाद मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिफिन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच भाईचारा और समर्पण की भावना सुदृढ़ होती है तथा मतभेद स्वत: समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा में नेता और कार्यकर्ता के बीच कोई भेद नहीं है, बल्कि सभी एक समान भाव से संगठन के उद्देश्य के लिए कार्यरत हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दशकों पूर्व ‘टिफिन बैठक’ की परंपरा प्रारंभ की थी, जिसका उद्देश्य संगठन में आत्मीयता और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह परंपरा आज भी भाजपा के संगठनात्मक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। छत्तीसगढ़ में इस पहल की शुरुआत बूथ स्तर से की जा रही है, जिससे संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम साय की पहल पर अब सिर्फ 999 में रायपुर से अंबिकापुर फ्लाईट सेवा

जैतूसाव-दूधाधारी मठ में गड़बड़ी की शिकायत

युक्तियुक्तकरण के विरोध में आंदोलन करेंगे शिक्षक

ट्रक ने 13 को कुचला, 2 बच्चों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 49 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आज
Next Article रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें : महापौर

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?