NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें : महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें : महापौर
रायपुर

रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें : महापौर

टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta April 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। निगम महापौर मीनल चौबे ने शहर में गहराते जल संकट को लेकर अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत करीब 45 लाख रुपए की राशि से रायपुरा और चंगोराभाठा के जलप्रदाय कमांड एरिया को अलग किया जाए, ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। महापौर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही वर्तमान जल संकट की स्थिति बनी है। चंगोराभाठा क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक तत्काल टैंकर उपलब्ध कराने और उपयुक्त स्थानों पर पानी टंकियां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पडऩे पर तकनीकी परीक्षण कर नई पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात भी कही गई है।
दो दिन लगातार दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार महापौर ने लगातार दो दिनों तक चंगोराभाठा क्षेत्र का दौरा कर जल समस्या की समीक्षा की। नगर निगम जोन-8 कार्यालय में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने बताया कि पहले स्वीकृत 90 लाख रुपए के कार्य बिना उचित प्लानिंग के किए गए, जिसके चलते आज जल संकट गहराया है। नई पाइपलाइन से अलग होंगे दोनों क्षेत्र रायपुरा और चंगोराभाठा के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग करने के लिए डीआई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है, जबकि इसे 25 मई 2026 को खोला जाएगा। वर्तमान में 32 लाख लीटर क्षमता वाली चंगोराभाठा पानी टंकी से जोन-5 के कई वार्डों भक्त माता कर्मा वार्ड 67, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड 68 और माधवराव सप्रे वार्ड 69 में पानी सप्लाई हो रही है। साथ ही भाठागांव टंकी से भी आंशिक जल आपूर्ति होती है।
महापौर ने निर्देश दिए हैं कि रायपुरा पानी टंकी से पाइपलाइन विस्तार कर दोनों टंकियों के कमांड एरिया को अलग किया जाए, जिससे सप्लाई व्यवस्था बेहतर हो सके। महापौर ने गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पाइपलाइन बिछाने या नए कनेक्शन देने से पहले जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पुराने उपभोक्ताओं की सप्लाई प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी कि जल समस्या से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सीएम साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

सिंधी काउंसिल का 7 सितंबर को फ्री मेडिकल कैंप

‘टिकट वापस करने की अफवाह बीजेपी आईटी सेल ने फैलाई’

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को निष्कासित करने की मांग

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
Next Article कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख लेकर ड्राइवर भागा

खबरें और भी है....

शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन
लापता किशोर की टीपाखोल डैम में मिली लाश
बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा
फावड़े से हमला कर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
शासकीय भूमि में बन रहा था चर्चनुमा भवन

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?