खरसिया। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 27 अप्रैल 2026 को आयोजित हैं। 28 अप्रैल को अखण्ड ज्योत जलाई जाएगी एवं खीर,चूरमा, चांवल सब्जी, खिचड़ी का प्रसाद श्याम बिहारी मंदिर में भोग के रूप में लगाया जाएगा। नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा शुक्ल एकादशी 27 अप्रैल को प्रात: 06 बजे श्री रामनिवास जी छेदीलाल जी के निवास स्थान श्री श्याम बिहारी मंदिर के पास, खरसिया से निशान यात्रा प्रारंभ होकर 7:30 बजे मंदिर पहुचने के पश्चात आरती की जावेगी। श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते बताया कि संस्था द्वारा नगर के श्याम प्रेमियों के घर घर से बाबा श्याम के पूजन करने के पश्चात शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन निशान यात्रा प्रारंभ की जावेगी बाबा श्याम को निशान अर्पण करने का एक विशेष महत्व है एवं बाबा श्याम के प्रेमियों के लिए शुक्ल पक्ष की ग्यारस के पावन दिन के अवसर पर प्रत्येक शुक्ल पक्ष की ग्यारस को घर घर से निशान यात्रा प्रारंभ करने का बीड़ा उठाया है मासिक निशान यात्रा नगर के श्याम प्रेमियों के निवास स्थान से प्रारंभ कर श्री श्याम बिहारी मंदिर प्रत्येक शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन निकाली जावेगी नगर के जो भी भक्त अपने निवास से निशान यात्रा के लिए नाम आरक्षित करा सकते हैं। दोप. 1 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवं दुसरे दिन प्रात: 7:30 बजे बाबा की ज्योत एवं उसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे चांवल सब्जी एवं रात्रि 7:30 बजे बाबा के आरती के पश्चात खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। श्याम कुटुम्ब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि श्याम कुटुम्ब द्वारा विगत 15 वर्षो से प्रत्येक शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा किया जाता रहा हैं। जिसके तहत 27 अप्रैल 2026, शुक्ल पक्ष की ग्यारस को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ श्री श्याम बिहारी मंदिर में दोप. 1 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके मुख्य जजमान श्री बिरबलप्रसाद जी विजयकुमार जी शर्मा, शीतला नगर, खरसिया होंगे। श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा श्याम के भक्तों के लिए शुक्लपक्ष की ग्यारस का दिन तो बडा ही फलदायी होता है। शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन जो भी भक्त बाबा श्याम से अरदास करता है उसकी मनोकामना निश्चित रुप से पूरी होती है। श्याम पाठ के दौरान श्री श्याम पाठ में बैठने के लिए सैकडो भक्तों की व्यवस्था की गई है। रात्रि 7.30 बजे पाठ विश्राम कर आरती करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया जावेगा। श्याम बिहारी मंदिर में गुब्बारों एवं रंग बिरंगी झालरों से मंदिर को सजाया जावेगा। श्याम पाठ में बाबा के जन्म के पश्चात सभी भक्तों को बधाईया बांटी जायेगी। दुसरेे दिन 30 जनवरी को सुबह प्रात: 7:30 बजे बाबा की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी एवं आरती कर खीर,चुरमा का प्रसाद लगाया जाएगा। रात्रि 07:30 बजे बाबा की आरती कर खीचड़ी का भोग लगाया जायेगा। श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कैलाश सपना, पूनम अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, हरीश शर्मा, विनोद ए.आर., राजेश बंसल, मनोज बाऊ, मनोज ऐरन, रमेश वकील, कैलाश प्रेस, कन्हैया शर्मा, ऋ षभ अग्रवाल (एल.आर.), सुनिल सुल्तानिया, मनोज गोयल (अम्बिका), निकुंज सराफ, पप्पु अग्रवाल मदनपुर, तरूण शर्मा (बिट्टू), आदि श्याम भक्त ने तन मन से लगे हुए हैं।
रात्रि 07:30 बजे बाबा श्याम को लगेगा खिचड़ी का भोग
श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा संचालित श्री श्याम बिहारी मंदिर में शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को बाबा श्याम को खिचड़ी का प्रसाद लगाया जाता है उसी के तहत सुदी बारस को भी 28 अप्रैल को संध्या 07:30 बजे बाबा श्याम की आरती के पश्चात गोपाल प्रसाद रितेशकुमार, करगी रोड़, कोटा द्वारा सभी भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद बाटा जावेगा।
प्रात: 6 बजे मासिक निशान यात्रा प्रारंभ होगी
श्री श्याम प्रेमियों द्वारा प्रत्येक शुक्ल की ग्यारस के पावन अवसर पर मासिक निशान यात्रा प्रारंभ किया जा रहा है जोकि नगर के श्याम प्रेमियों के घर से निशान यात्रा प्रात: 6 बजे प्रारंभ होकर प्रात: 7:30 बजे श्याम बिहारी मंदिर पहुंचेगी 49वीं मासिक निशान यात्रा श्री रामनिवास जी छेदीलाल जी अग्रवाल, के निवास स्थान श्री श्याम बिहारी मंदिर के पास, खरसिया से प्रारंभ होगी।
प्रात: 7:30 बजे खीर चुरमा का प्रसाद
शुक्ल पक्ष बारस के पावन अवसर पर 28 अप्रैल को श्री श्याम बिहारी मंदिर में प्रात: 07:25 पर बाबा की ज्योति प्रज्जवलीत कर आरती करने के प्श्चात खीर चुरमा का प्रसाद अंगनुराम महावीरप्रसाद, खरसिया, नरेश अग्रवाल ऐडू, श्रीमति निशा आशीष बेरीवाल, रायगढ़, सुरजभान रणीधर कुमार शर्मा, खरसिया, गुप्त श्याम प्रेमी, जगदीशप्रसाद कैलाश मित्तल, खरसिया, तुहीराम गोपालप्रसाद अग्रवाल, खरसिया, महेन्द्र – श्रीमति रेखा अग्रवाल, छाल नवापारा, पालुराम अग्रवाल (राज इंटरप्राईजेज), गुलाबचंद मुकेशकुमार मित्तल, खरसिया, विश्वनाथ विजयकुमार अग्रवाल, खरसिया, श्याम ड्रायक्लीनर्स, गुप्त श्याम प्रेमी, रेखराज अग्रवाल, डभरा, श्रीमति सरोज देवी अग्रवाल (सुनिल टायर्स), संजय गुप्ता्र खरसिया, अनुपकुमार, राहुलकुमार, खरसिया, बाबुलाल दिलीपकुमार पिलानीया, खरसिया, शांति ड्रेसेस, खरसिया, राजेन्द्र अग्रवाल (पूनम एजेंसी), खरसिया, अमन गोयल, खरसिया, श्रीमति सोनल मुरली अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, बिलासपुर, गुप्त श्री श्याम प्रेमी, खरसिया के द्वारा बाबा को अर्पण कर भक्तों के बीच वितरण किया जावेगा।
दोपहर 12:30 बजे से सब्जी चांवल का महाप्रसाद
संस्था द्वारा शुक्ल पक्ष की प्रत्येक बारस को दोपहर 12:30 बजे आरती के पश्चात चांवल सब्जी का वितरण प्रत्येक माह में किया जाना है जिसके तहत संस्था द्वारा शुक्ल पक्ष बारस 28 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे बाबा श्याम की भोग आरती के पश्चात बिरबलप्रसाद, विजयकुमार, शीतला नगर, खरसिया द्वारा भक्तों को सब्जी चांवल का महा प्रसाद वितरण किया जावेगा।



