NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा
रायगढ़

लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा

वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने दिया गया आवेदन

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:37 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आक्रोशित नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत लैलूंगा (जिला रायगढ़) को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्य बंद कराने की मांग की है। वार्ड में इस मुद्दे को लेकर माहौल गर्म हो गया है और लोग इसे शासन के पैसे की बर्बादी बता रहे हैं।

जिस नाली की जरूरत ही नहीं, वो क्यों बन रही?

वार्डवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर नाली निर्माण किया जा रहा है, वहां इसकी कोई विशेष आवश्यकता नहीं है। उनका दावा है कि वहां महज दो घरों का ही पानी निकलता है, जबकि अधिकांश घरों का पानी प्रस्तावित नाली से जुड़ा ही नहीं है। ऐसे में गहरी और चौड़ी नाली बनवाना पूरी तरह अनावश्यक है।
निवासियों का आरोप है कि बिना वार्डवासियों की राय लिए ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया। उनका कहना है कि अगर विकास कार्यों की योजना बनाने से पहले स्थानीय लोगों से सलाह ली जाती, तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

नल-जल योजना पर भी मंडरा रहा खतरा

सबसे गंभीर चिंता नल-जल योजना को लेकर जताई गई है। वार्डवासियों के अनुसार, पहले से बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन इस नाली निर्माण के बीच में आ रही है। ऐसे में आशंका है कि भविष्य में नाली का गंदा पानी साफ पेयजल लाइन के संपर्क में आ सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं।
लोगों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकती है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

सडक़ के बीच खुदाई, धंसने का डर

वार्डवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि नाली की खुदाई सडक़ के बीचों-बीच की गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन मालवाहक वाहन और भारी गाडिय़ां गुजरती हैं। ऐसे में ढलाई धंसने और सडक़ क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावना है। इससे भविष्य में दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि सडक़ कमजोर पड़ी तो शासन को दोबारा मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

काम बंद कराने की मांग

वार्डवासियों ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर मांग की है कि नाली निर्माण का कार्य तत्काल प्रभाव से रोका जाए और सडक़ को पूर्ववत स्थिति में बहाल किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी है कि भविष्य में वार्ड में होने वाले किसी भी विकास कार्य की रूपरेखा तैयार करते समय स्थानीय नागरिकों से अनिवार्य रूप से सलाह ली जाए।
लोगों का स्पष्ट कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन बिना आवश्यकता और बिना जनसहमति के किए जा रहे कार्य का विरोध जरूर करेंगे। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है। फिलहाल वार्ड क्रमांक 10 में नाली निर्माण को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

You Might Also Like

संजय कॉम्प्लेक्स में नियमित होती है सफाई

महिला जैन संघटना ने दूसरे सप्ताह भी जारी रखा सेवा अभियान

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निर्माण कार्यों की जांच में पहुंचे संभागायुक्त श्री कावरे

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम खम्हरिया में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ गैंगरेप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास
Next Article कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?