NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा
जशपुरनगर

भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में निकली यात्रा

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, युवा, स्कूली छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। पत्थलगांव में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने किया। यात्रा के समापन पर उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और राष्ट्रगौरव से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। जशपुर नगर में विधायक रायमुनी भगत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जानने और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान के अनुसार, तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। इस दौरान बलरामपुर जिला प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर बी ई ओ ने दिए आवश्यक निर्देश

सीएम साय ने बगिया में बालक आश्रम के बच्चों से की आत्मीय संवाद

ठगी का आरोपी लोहरदगा झारखंड से गिरफ्तार

सेजेस पतराटोली में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

जशपुर में बनेगा स्पोर्टस स्टेडियम, आदिवासी खिलाड़ी खेलेंगे ओलिंपिक-मांडविया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Next Article ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन

खबरें और भी है....

सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
जहर सेवन कर छात्रा ने दी जान
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?