NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड
रायगढ़

कैरियर से निराश युवक ने बिलासपुर में किया सुसाईड

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:37 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बिलासपुर में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अमलीडीह के युवक को पढ़ाई में सफल नहीं होने का इस कदर मलाल हुआ कि उसने मकान में फांसी लगा कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बेटे द्वारा भावनाओं में बह कर इतना बड़ा कदम उठा लेने से पण्डा परिवार सहित पूरा गांव स्तब्ध है। बताया जा रहा है कि उसके शव के पास से सुसाईड नोट भी मिला है। फिलहाल सरकण्डा पुलिस द्वारा मामले की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह निवासी विनय कुमार पण्डा के पुत्र आकाश पण्डा पिछले नवंबर माह से बिलासपुर के सरकण्डा क्षेत्र में किराये का मकान लेकर वहां रहते हुए सेल्फ स्टडी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सोमवार की शाम को लगभग साढ़े 4 बजे उसने अपने गांव के ही सहपाठी चूड़ामणी पटेल जो कुछ ही दूरी पर अलग मकान में रहता है, उसे फोन किया था।
चूड़ामणी सोया हुआ था जिस वजह से उसने कॉल रिसिव नहीं किया तब आकाश ने मैसेज किया था कि कुछ काम है मिलने के लिए आना। मेरा मोबाईल बंद रहेगा परंतु तुम घर आ कर आवाज देना यदि नहीं सुन पाया तो पीछे के दरवाजे से आ जाना। चूड़ामणी जब सो कर उठा तो देखा कि आकाश का मिस कॉल और मैसेज है। मैसेज पढ़ कर वह तत्काल आकाश से मिलने गया। चूड़ामणी उसके घर पहुंचा तब काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक देने व आवाज लगाने के बावजूद आकाश द्वारा किसी प्रकार की प्रतिक्रया नहीं दी गई। ऐसे में उसके द्वारा लिखे गये मैसेज के अनुसार वह पिछे के दरवाजे से भीतर दाखिल हुआ जहां कमरे के अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन सरक गई। कमरे में आकाश की फांसी पर लाश लटकी थी। उसके द्वारा मामले की सूचना सरकण्डा थाने व परिजनों को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे को सील कर दिया। वहीं मंगलवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव को अस्पताल भिजवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस को आकाश के कमरे से एक सुसाईड नोट मिला है। हालांकि पत्र में उसने क्या लिखा है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उसकी सही रूप से नहीं चलने को लेकर परेशान था जिस वजह से उसने यह कदम उठाया है। वहीं मंगलवार की शाम को आकाश का पार्थिव शरीर गृह ग्राम अमलीडीह लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। जवान बेटे के इतना बड़ा कदम उठाने पर पण्डा परिवार सहित पूरा गांव शोक में डूब गया है।

You Might Also Like

गोर्रा एवं तारापुर में छात्राओं को बांटी गयी नि:शुल्क सामग्री

मकान टेक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली

पानी में डूबकर युवक की मौत

डॉक्टर्स की सेवा व समर्पण से मिलती है नव जिंदगी – ओमी

धूमधाम से मनाया गया एनटीपीसी का 50वां स्थापना दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा
Next Article गन के साथ रील पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?