NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास
जशपुरनगर

अविवादित फौती नामांतरण के प्रकरण अब पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत, लोगों को होगी सहूलियत : कलेक्टर व्यास

विकासखंड फरसाबहार के ग्राम बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का हुआ आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:13 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोखी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में भारी संख्या में बोखी सहित आसपास गांव के लोग शामिल हुए। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 94 आवेदन प्रस्तुत किए। जिनका विभागों द्वारा यथासंभव निराकरण भी किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों को संबोधित कर योजनाओं की लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने शिविर स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर लोगों को लाभान्वित किये जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे पीएम आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, ट्राइसिकल, हैंडस्टिक, केसीसी कार्ड, सिंचाई पम्प, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, फसल बीज, मछली जाल आदि से लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही मौके पर आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। इस दौरान शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश भगत सहित एसडीएम, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
शिविर में कलेक्टर श्री व्यास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि समस्त योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। साथ ही उनके सभी समस्याओं का निराकरण भी हो। इसी उद्देश्य से सुशासन शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत लोगों की समस्याओं का यथा संभव निराकरण भी किया जा रहा है। साथ ही लोगों को उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास, जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पानी, बिजली, सडक़, अस्पताल, स्कूल, शौचालय एवं विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि अब अविवादित फौती नामांतरण एवं आपसी सहमति के खाता बंटवारा के प्रकरण पंचायत स्तर पर ही निराकृत हो जाए। जिससे लोगों को अनावश्यक तहसील कार्यालय के चक्कर काटने न पड़े। इसके लिए पटवारियों को ग्रामीण सचिवालय के दिन गाँव में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए है। जिससे ऐसे प्रकरणों का आवेदन गांव स्तर में लेकर स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने पटवारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दी जाएगी।
कलेक्टर श्री व्यास ने आम जनता को यह आश्वस्त किया कि सुशासन शिविर के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है। इसमें 3-6 वर्ष के बच्चो को अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी भेजे, वहां प्रारंभिक शिक्षा के साथ नाश्ता और भोजन भी दी जाती है। फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारम्भ किया गया है। वहां गंभीर कुपोषित बच्चों को उनकी माता के साथ रहने की व्यवस्था की गई है। वहां बच्चों को 15 दिन रखकर कुपोषण से मुक्ति के लिए समुचित इलाज किया जाता है। साथ ही बच्चे की माँ को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 15 दिन का मानदेय दिया जाता है। इससे उनके काम का नुकसान नहीं होता और बच्चे का इलाज भी होता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने आसपास गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इसी प्रकार कलेक्टर ने पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम में भाग लेकर अपने दुधारू पशु के दूध उत्पादन बढ़ाने में सहभागिता की अपील की। कृषि विभाग अंतर्गत शत प्रतिशत किसानों को केसीसी कार्ड बनवाने की जानकारी दी। इससे खाद बीज एवं किसानी के लिए ऋण प्राप्ति की सुविधा मिलती है। कलेक्टर ने मछलीपालन विभाग की जानकारी देते हुए गांव में स्थित डबरी एवं तालाब को मछलीपालन के लिए उपयोग कर आजीविका बढ़ाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वय वंदना, आयुष्मान भारत एवं विद्युत विभाग अंतर्गत पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना की जानकारी देकर इसका लाभ लेने की अपील की। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेकर अपने आसपास लोगों को भी लाभ लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

You Might Also Like

होली पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मुख्यमंत्री का हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं में मिली बड़ी सफलता

जशपुर को पर्यटन नक्शे में शामिल करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सरस मेला का किया शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 6 महीने तक जिलाध्यक्षों के काम की होगी निगरानी
Next Article लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?