NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में आन-बान-शान से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ नगर में 13 अगस्त को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में शान से लहराते तिरंगे और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। यात्रा में धरमजयगढ़ नगर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठजन भी शामिल हुए। इसके अलावा नगर के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चों की मौजूदगी ने यात्रा के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्कूल ग्राउंड से हुआ, जहां से यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: स्कूल ग्राउंड पहुंची और संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय सहित विभिन्न देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंजता रहा। मार्ग में लोगों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धरमजयगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस जवानों की तैनाती रही और यातायात व्यवस्था संभालते हुए यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराया गया। पूरी यात्रा के दौरान धरमजयगढ़ में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं, वरिष्ठजनों और विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को सामूहिक राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाला आयोजन बना दिया। नगर की सडक़ों पर लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारे पूरे आयोजन की खास पहचान बने रहे।

You Might Also Like

क्षेत्र में सैकड़ों की तादाद में हाथी कर रहे विचरण

पारेमेर गांव के जंगल में धडल्ले से चल रही जेसीबी

हाथी के धक्के से बुजुर्ग ग्रामीण घायल

धरमजयगढ़ के समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की हुई बैठक

पहाड़ी कोरवा समाज ने सीएम से पीएम जन मन योजना में जोडऩे की मांग की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीबीएसई क्लस्टर एवं ज़ोनल प्रतियोगिताओं में रेल्वे विद्यालय बिलासपुर का शानदार प्रदर्शन
Next Article भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा

खबरें और भी है....

सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
जहर सेवन कर छात्रा ने दी जान
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?