NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
रायगढ़

लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया

दुकान संचालक पर आरपीएफ टीम ने की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:36 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रेल सुरक्षा बल रायगढ़ की टीम ने लोक सेवा केंद्र के आड़ में रेलवे का ई-टिकट बनाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही उक्त संचालक से पुराने बनाए गए टिकट व इलेक्ट्रानिक सामान भी जब्त किया है।
इस संबंध में रेल सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि ई-टिकट के अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में मुखबीर से मिली सूचना मिली कि पुसौर के ग्राम पुटकापुरी में लोक सेवा केंद्र के आड़ में दुकान संचालक अवैध रूप से टिकट बना रहा है। जिससे टीम गठित कर तीन फरवरी को उपनिरीक्षक अखिल सिंह के साथ प्रआ. रणवीर, आर. एमके मीना को जांच के लिए रवाना किया गया। जहां पुटकापुरी के दुर्गा चौक में स्थित श्री सिद्धिविनायक लोक सेवा केंद्र नामक दुकान में रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करते पाया गया, इससे आरपीएफ टीम ने दुकान संचालक से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम निषिकांत त्रिपाठी पिता हेमंत त्रिपाठी (29 वर्ष) ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड का होना बताया। ऐसे में रेलवे ई-टिक बनाने के संबंध में पूछताछ कर उसके इलेक्ट्रानिक सामान मोबाइल की जांच किया गया तो निषिकांत त्रिपाठी ने एक पर्सनल यूजर आईडी से कुल 9 नग टिकट कीमत करीब 7600 रुपए का बनाना पाया गया, लेकिन उक्त टिकट बनाने के संंबध्ंा में उसके पास कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में आरपीएफ टीम ने उसके कब्जे से टिकट बनाने वाला मोबाइल एवं दस्तावेज जब्त करते हुए पंचनामा तैयार का रायगढ़ पोस्ट लाया गया, जहां धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत अपरोपी को गिरफ्तार कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिससे परिजनों के आने पर जमानत देते हुए उसकी फाइल बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया है।
तीन साल से बना रहा था टिकट
इस संबंध में आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि निषिकांत त्रिपाठी लोक सेवा केंद्र के साथ-साथ विगत तीन साल से अवैध रूप से टिकट बनाने का काम कर रहा था। साथ ही प्रत्येक टिकट पर लोगों से 20 रुपए अतिरिक्त चार्ज भी लेता था। वहीं जांच के दौरान पाया गया कि निषिकांत ने टिकट बनाने के लिए ग्रामीण बैंक के ब्रांच पुटकापुरी और स्टेट बैंक इंडिया के कोड़ातराई शाखा के खाता का उपयोग करता था, जिसका विवरण निकाला जा रहा है।

You Might Also Like

आरओबी व पुल पुलियों पर डरो रात को

अडानी पावर प्लांट से हाईवा की चोरी का प्रयास

दुनिया की कोई ताकत मोदी जी को और भारत को अब आगे बढऩे से नहीं रोक सकता : सत्यानंद राठिया

7 फरार वारंटी गिरफ्तार

आज सुबह 9 बजे शुरू होगी मतगणना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वीबी जी रामजी योजना से मजबूत हो रहे ग्रामीण श्रमिक
Next Article शहर के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?