NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
रायगढ़

जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग

lochan Gupta
Last updated: August 12, 2026 10:42 am
By lochan Gupta August 12, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़ । ग्राम टपरंगा की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करते हुए प्लास्टिक बैग की जगह जूट बैग को प्राथमिकता देते हुए काम शुरू किया था। अब ये महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। जूट बैग बेचकर ये महिलाएं साल भर में 6 से 7 लाख रूपए तक कमा रहीं हैं। इन महिलाओं के लिए जिंदल फाउंडेशन द्वारा एक नए भवन का निर्माण किया गया है, इस भवन का लोकार्पण ओपी जिंदल के जन्म दिन के अवसर पर किया गया।
जिंदल पॉवर द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने व उनके आय अर्जन करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत टपरंगा की करीब पंद्रह महिलाओं को भी सक्षम बनाने के लिए करीब तीन साल पहले  जिंदल फाउंडेशन द्वारा नाबार्ड से जूट बैग बनाने के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया था। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं ने इसे रोजगार के रूप में अपनाया और खुद को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया। पहले ये महिलाएं ग्राम पंचायत द्वारा दिए  गए छोटे से भवन में जूट बैग बनाने का काम करतीं थीं। महिलाओं के लिए भवन की जरूरत को देखते हुए जिंदल पॉवर के सीएसआर एक्टिविटि के तहत ग्राम पंचायत टपरंगा में ही नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। जिंदल फाउंडेषन द्वारा महिलाओं को मषीनरी और रॉ मटेरियल उपलब्ध कराया गया था। इस अवसर पर गारे पेलमा 4ध्1 के वीपी श्री विजय जैन ने कहा कि  महिलाएं जूट बैग बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रहीं हैं, यह उनकी आय का बढ़िया जरिया बन रहा है। साथ ही वे पर्यावरण को भी संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। उन्होंने अन्य लोगों को भी प्लास्टिक बैग की जगह जूट बैग का उपयोग करने की सलाह दी है। सीएसआर के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ऋशिकेष षर्मा ने बताया कि महिलाओं की आय अर्जन करने के लिए जिंदल फाउंडेषन द्वारा 80 प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इससे वे आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं, उन्होंने कहा कि जिंदल फाउंडेषन हमेषा इस प्रकार का काम करता रहेगा। संचालन करते हुए सीएसआर के एजीएम राजेष रावत ने कहा कि नया भवन बनने से महिलाओं का आत्मविष्वास बढ़ेगा साथ ही उन्हें काम करने के लिए बेहतर माहौल भी मिलेगा। आभार प्रदर्षन ग्राम पंचायत टपरंगा की सरपंच सुकांति हेमसागर पैकरा ने किया। उन्होंने इस काम के लिए जिंदल पॉवर की सराहना की। कार्यक्रम में पंच व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विभिन्न स्थानों से मिल रहा ऑर्डर
टपरंगा की लक्ष्य जूट बैग महिला स्व सहायता समूह न सिर्फ बैग ना रहा है, बल्कि उन्हें बेहतर बाजार भी मिल रहा है। वे खुद ही आय अर्जित करने के लिए एक्टिविटि करतीं हैं। उनके बनाए बैग जिंदल पॉवर प्लांट, माइंस कार्यालय आदि में उपयोग किया जाता है। जीईटी को वेलकम किट भी इनके द्वारा बनाए गए जूट बैग में ही दिए जाते हैं। सीएसआर की अन्य गतिविधियों में भी लक्ष्य जूट बैग समूह से ही जूट बैग का उपयोग किया जाता है।

You Might Also Like

पीएम सूर्यघर योजना से अब बिजली उपभोक्ता बन रहे उत्पादक

3 हाथियों की मौत के मामले में बीटगार्ड निलंबित

छह माह बाद भी नहीं सुधर सका मरच्यूरी का डबल डोर फ्रीजर

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छेडख़ानी से मना करने पर चाकू से हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला

खबरें और भी है....

जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?