NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वीबी जी रामजी योजना से मजबूत हो रहे ग्रामीण श्रमिक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > वीबी जी रामजी योजना से मजबूत हो रहे ग्रामीण श्रमिक
खरसिया

वीबी जी रामजी योजना से मजबूत हो रहे ग्रामीण श्रमिक

125 दिनों की रोजगार गारंटी सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:36 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। खरसिया ब्लॉक के गुरदा पंचायत में वीबी-जी राम जी योजना का डबरी निर्माण कार्य स्थल पर आज प्रचार प्रसार एवं संवाद कार्यक्रम का कुशल आयोजन कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल किंडो के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण योजना, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का नया अध्याय है। 125 दिनों का रोजगार, समय पर मजदूरी और विकास कार्यों से गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को योजना के प्रमुख लाभों से अवगत कराना और उनसे सीधा संवाद स्थापित करना था। ‘रोजगार भी, विकास भी!’ के नारे के साथ छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण यानी वीबी जी रामजी योजना ग्रामीण श्रमिकों को मजबूत बनाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह योजना मनरेगा की जगह लेते हुए ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार, बेहतर आय और स्थायी विकास के अवसर प्रदान कर रही है।
पुरानी योजना (मनरेगा) में 100 दिनों की तुलना में अब हर ग्रामीण परिवार को प्रति वित्तीय वर्ष 25 अतिरिक्त दिन का मजदूरी आधारित रोजगार सुनिश्चित, जिससे परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्य सप्ताह के भीतर मजदूरी का भुगतान अनिवार्य 15 दिनों के अंदर भुगतान न होने पर ब्याज सहित राशि मिलेगी, जिससे श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। बेहतर पारदर्शिता और जवाबदेही बायोमेट्रिक उपस्थिति, डिजिटल सिस्टम और तकनीकी निगरानी से भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम, मजदूरी सीधे खाते में ट्रांसफर ग्रामीण विकास पर फोकस डबरी, जल संरक्षण, सडक़, भूमि सुधार जैसे कार्यों से गांवों में स्थायी संपत्तियां सृजित होंगी, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी जल स्तर सुधरेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। श्रमिकों का सम्मान और सशक्तिकरण अधिक रोजगार से प्रवास कम होगा, महिलाओं-युवाओं को स्थानीय अवसर मिलेंगे, परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में कदम बढ़ेगा। तकनीकी सहायक पूजारानी चंद्रा ने डबरी निर्माण की तकनीकी जानकारी साझा की तथा गुणवत्ता पर जोर दिया। रोजगार सहायक विनीता राठिया ने पंजीकरण, मजदूरी भुगतान और अन्य लाभों पर विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण श्रमिकों ने योजना की सराहना की और कहा कि अधिक रोजगार के दिनों, समय पर भुगतान और गांव में ही काम मिलने से उनकी जिंदगी आसान हो रही है। वीबी जी रामजी योजना छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ग्रामीण भारत को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

You Might Also Like

पुरेना में दुर्गा उत्सव के साथ देवी भागवत और मां के जसगीतों से भक्ति का माहौल

श्रीराम की भक्ति में सराबोर हुआ खरसिया नगर

आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया राणी सती दादी का भादवा उत्सव

सपिया में पूर्व सरपंच सचिव द्वारा लाखों का भ्रष्टाचार कलेक्टर से की गई शिकायत

श्री श्याम बिहारी मंदिर में आज धूम धाम से मनेगा अमृत महोत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पानी दुषित होने से मर रही गणेश तालाब की मछलियां
Next Article लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?