NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़
रायगढ़

शहर के शिवा नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, मोबाइल स्टेटस पर रेट लिखकर तलाशते थे कस्टमर

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:37 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शिवा नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह सेक्स रैकेट पति-पत्नी किराए के मकान में चला रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति को कस्टमर बनाकर पति-पत्नी के पास भेजा। तभी पता चला कि पति-पत्नी बाहर से लड़कियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करा रहे थे।
इस दौरान यह भी पता चला कि आरोपी कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे। पुलिस की रेड में मकान के अलग-अलग कमरे से दो लड़कियां मिली। पकड़ी गई लड़कियां रायगढ़ की हैं। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ देह व्यापार चला रहा है। इसकी जानकारी एसएसपी शशि मोहन सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर साइबर और कोतवाली पुलिस की टीम बनाई गई। सीएसपी ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। जैसे ही उस व्यक्ति से संकेत मिला, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान में छापा मारा।
मौके पर राहुल यादव, उसकी पत्नी और बाहर से बुलाई गई दो लड़कियां मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी ली, जहां कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार चलाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह मूल रूप से 299/3-ए, नई बैरहना, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह पिछले करीब तीन महीने से यहां किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोबाइल में स्टेटस लगाता था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल यादव कस्टमर की तलाश में अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाता था। स्टेटस में 800 से 2500 रुपए तक के रेट लिखे होते थे। इसे देखकर कस्टमर उससे संपर्क करते थे। मकान में मिली लड़कियां रायगढ़ की स्थानीय रहने वाली बताई जा रही हैं।
2 दिन पहले भी पकड़ाए
पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत दो दिनों में दो बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में हुई थी। वहां किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार रात को दूसरी कार्रवाई शिवा नगर क्षेत्र में की गई।
क्या कहते हैं एसएसपी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार, कबाड़ जैसे किसी भी अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के लिए रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जो भी व्यक्ति सामाजिक बुराइयों के जरिए अवैध कमाई करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार से जुड़े लोग स्वयं मुख्यधारा में लौट आएं, आम नागरिक निर्भय होकर सूचना दें- पुलिस हर शिकायत पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगी।

You Might Also Like

आर.एल. हॉस्पिटल में 6 को उपलब्ध रहेंगे ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल

सडक़ को लेकर 9 जून से होगा अनिश्चित कालीन आन्दोलन

मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कोटवार को पुलिस ने किया सम्मानित

साधुराम शर्मा का निधन

अवैध अतिक्रमण पर नगर पंचायत सीएमओ सख्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लोक सेवा केंद्र के आड़ में ई-टिकट बनातेे युवक पकड़ाया
Next Article शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?