NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का भंडाफोड़
रायगढ़

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी का भंडाफोड़

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी और संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 12:43 am
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध कोयला परिवहन के एक बड़े और संगठित अपराध का खुलासा करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला तस्करी कर रहे ट्रेलर वाहन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संगठित अपराध पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध चोरी, संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी-10-आर-2601 में सिसरिंगा, धरमजयगढ़ की ओर से अवैध कोयला लोड कर रायगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ धरमजयगढ़ रोड बाईपास तिराहा, घरघोड़ा में घेराबंदी की गई। मुखबिर के बताए अनुसार संदिग्ध ट्रेलर वाहन आते दिखा, जिसे रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन को घरघोड़ा शहर की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर थाना घरघोड़ा के सामने लैलूंगा रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन चालक की पहचान आदर्श महतो पिता गौरीशंकर महतो उम्र 25 वर्ष, निवासी एस.ई.सी.एल. बरघाट कॉलोनी, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ एवं उसके साथी अखिल लहरे पिता संतोष लहरे उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गोडम थाना सारंगढ़, हाल मुकाम चक्रधरनगर रायगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान दोनों के जवाब संदेहास्पद पाए गए।
जांच में पाया गया कि ट्रेलर के मूल पंजीयन नंबर को काले रंग के पॉलिश से छिपाया गया था तथा इंजन और डाले पर कई स्थानों पर फर्जी पंजीयन नंबर सीजी-10-आर-2601 के स्टीकर लगाए गए थे। ट्रेलर में लगभग 20 टन अवैध कोयला लोड पाया गया। गवाहों के समक्ष की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि रायगढ़ के मिनी स्टेडियम के पास स्थित बाबा ट्रैवल्स के संचालक अमित अग्रवाल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी नंबर स्टीकर बनवाया गया था। आरोपी अमित अग्रवाल के निर्देश पर ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी-10-आर-1927 में पूर्व से चोरी का कोयला लोड कर उसका असली नंबर हटाकर फर्जी नंबर लगाकर रायगढ़ लाया जा रहा था।
पुलिस द्वारा ट्रेलर वाहन सहित लगभग 20 टन कोयला जब्त किया गया। मामले में आरोपी 1. आदर्श महतो उर्फ हैप्पी 2. अखिल लहरे 3. अमित अग्रवाल के विरुद्ध धारा 303(2), 112(2), 61(2), 338, 336(3), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। घरघोड़ा पुलिस ने आदर्श महतो उर्फ हैप्पी एवं अखिल लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

You Might Also Like

मारुती शो-रूम में चोरों ने बोला धावा

गड्ढे में गिरे शावक हाथी का सफल रेस्क्यू

गिरजा घरों में शुरू हुआ क्रिसमस त्यौहार

स्वच्छता ही सेवा के तहत जिले के स्कूलों में आयोजित हुए विविध प्रतियोगिता

अभामा महिला सम्मेलन ने मनाया होली मिलन समारोह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दना बस्ती में मारपीट करने वाला गिरफ्तार
Next Article देर रात पुरानी हटरी की तीन दुकानों में लगी भीषण आग

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?