NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंजीयन विभाग ने लक्ष्य से 195 फीसदी ज्यादा अर्जित किया राजस्व
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंजीयन विभाग ने लक्ष्य से 195 फीसदी ज्यादा अर्जित किया राजस्व
रायगढ़

पंजीयन विभाग ने लक्ष्य से 195 फीसदी ज्यादा अर्जित किया राजस्व

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों से जिले में राजस्व अर्जन में बड़ी उपलब्धि, सुगम एप से पंजीबद्ध दस्तावेजों की मॉनिटरिंग हुई आसान, कर अपवंचन के मामलों के रोकथाम में मिली मदद

lochan Gupta
Last updated: April 3, 2025 11:55 pm
By lochan Gupta April 3, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। पंजीयन विभाग जिला रायगढ़ ने इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ राजस्व हासिल किया है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में रायगढ़ जिला पंजीयन कार्यालय को 126 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरूद्ध लगभग 245 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त किया गया जो कि कुल लक्ष्य का 195 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन राजस्व वृद्धि के लिए विभिन्न प्रयास किए गए। जिसमें सुगम एप के माध्यम से पंजीबद्ध किए जाने वाले दस्तावेजों को मॉनिटर किया गया। इससे कर अपवंचन के मामलों के रोकथाम में बड़ी मदद मिली। वहीं पक्षकारों के दस्तावेज में पारदर्शिता रही। जिसका परिणाम रहा कि राजस्व अर्जन में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि इस वर्ष प्राप्त राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 113 प्रतिशत अधिक है। राजस्व स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क के माध्यम से प्राप्त होता है। वर्ष 2024-25 में कुल 115 करोड़ रूपए का आय अर्जित किया गया था। इस वर्ष जिले में कुल 12,160 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए हैं जबकि गत वर्ष 12,947 दस्तावेज पंजीबद्ध हुए थे। गत वर्ष की तुलना में 787 दस्तावेज की कमी रहने के बाद राजस्व अर्जन में वृद्धि हुई है।
रायगढ़ के उप पंजीयक कार्यालय का उन्नयन पासपोर्ट ऑफिस के तर्ज पर मॉडल ऑफिस के रूप में किया जाएगा। आधुनिक सुविधायुक्त कार्यालय होने से पक्षकारों को सहूलियत होगी। पंजीयन कार्यालय के काम काज और रिकॉर्ड का संधारण व्यवस्थित होगा। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन विभाग द्वारा पक्षकारों के लिए सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया। जिसमें दान, बंटवारानामा एवं हकत्याग (परिवार के मध्य) में होने पर पंजीयन शुल्क में कमी, एनजीडीआरएस वेबसाईट के माध्यम से पक्षकार सीधे सिटीजन पोर्टल में यूजर आईडी तैयार कर स्वयं दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत कर सकते हैं। वृक्षों के मूल्य को भूमि के मूल्य पर ही समाहित किया गया है। सुगम एप का लागू किया जाना, एनजीडीआरएस के सिटीजन पोर्टल में ऑनलाइन के समय ही स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की जानकारी पक्षकारों को पारदर्शी तरीके से जानकारी प्राप्त होना जैसे कदम शामिल हैं।
पुसौर व सरिया में खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों से इस वर्ष के बजट में दो नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। बजट वर्ष 2025-26 में शामिल नवीन उप पंजीयन कार्यालय-उप पंजीयक कार्यालय पुसौर एवं उप पंजीयक कार्यालय सरिया में खोले जाएंगे। नवीन उप पंजीयक कार्यालय बनने से आम जनता/पक्षकारों को लाभ मिलेगा। पक्षकारों को पंजीयन कराने रायगढ़ और सारंगढ़ आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पक्षकारों को पंजीयन से संबंधित रिकार्ड इसी कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उनके समय और परिवहन में लगने वाले व्यय की भी बचत होगी।
घरघोड़ा, धरमजयगढ़ और खरसिया में बनेंगे नए भवन
इसके साथ ही घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया और सारंगढ़ में जो कार्यालय पुराने भवनों में चल रहे थे, उनके लिए उप पंजीयक कार्यालय के नवीन भवन निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मॉडल उप पंजीयक कार्यालय के रूप में विकसित किए जाएंगे। ये चार भवन प्रत्येक 80 लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे। जिससे यहां पंजीयन के लिए आने वाले पक्षकारों को सुविधा मिलेगी, अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि होने के साथ सबसे महत्वपूर्ण यहां रिकॉर्ड व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

You Might Also Like

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित

लोडिंग को लेकर ओडिसा व रायगढ़ के ट्रक मालिक आमने-सामने

खड़ी ट्रेलर में कार टकराई, एक की मौत एक घायल

शासन की योजनाओं के कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण-कमिश्नर चंद्रवंशी

खौफनाक मंजर… एक ही गांव से एक साथ निकली 8 अर्थी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सब्जी व्यापारी ने पेश की ईमानदारी मिशाल
Next Article बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?