NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ विद्यालय के आचार्या श्रीमती अन्नु चौहान के द्वारा ‘नवयुग का नव विचार आया’ व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया गया। श्रीमती स्नेहा तिवारी महिला समन्वय (विभाग संयोजिका) मुख्य अतिथि, श्रीमती सुजाता साहू,महिला समन्वय (विशिष्ट अतिथि) एवं श्रीमती सुमन दुबे (अध्यापिका) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ कर किया गया।
भारतीय परम्परा के अनुसार विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की वंदना श्रीमती कविता तिवारी (आचार्या) एवं मंचासीन अतिथियों का पुष्प गुच्छ तिलक रोली लगाकर स्वागत श्रीमती सुषमा होता (आचार्या) और श्रीमती योगिता राठौर (आचार्या) के द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का प्रस्तावना कथन श्रीमती सुषमा होता (आचार्या) के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् श्रीमती अन्नु चौहान (आचार्या) के द्वारा हम ही मातृ शक्ति हैं सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्रीमती स्नेहा तिवारी के द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। वहीं श्रीमती सुजाता साहू के द्वारा भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अगली कड़ी में आयोजक विद्यालय के बहनों ने वीरांगनाओं के रूप में अपने शौर्य की गाथा का मनमोहक और आकर्षक झांकी प्रदर्शन  किया गया। जिनमें बहिन खुशी यादव ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप में, बहिन जैसिका बरेठ ने रानी दुर्गावती के रूप में, बहिन माही मालाकार ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रूप में, बहिन फ्रिंसी देवांगन ने महारानी पद्मिनी के रूप में, बहिन सिमरन वस्त्रकार ने अहिल्याबाई होलकर के रूप में, बहिन नैंसी देवांगन ने कृष्ण भक्त मीरा बाई के रूप में अपने शौर्य, भक्ति, शक्ति और जौहर की गाथा की सुन्दर प्रस्तुति दी। वहीं श्रीमती तीजा पटवा (आचार्या)  के द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का अनुभव कथन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती रेवती मालाकार (आचार्या) के द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता में वर्णित नारी के सप्तशक्ति – कीर्ति: श्रीवाक् च नारीणाम् स्मृतिर्मेधा धृति: क्षमा इन सप्तगुणों को दृष्टिगत रखते हुए संकल्प लिया गया।  फिर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री बीरेंद्र विश्वकर्मा विभाग समन्वयक (रायगढ़), संस्था प्रमुख श्री जगदेव प्रसाद पटेल (प्राचार्य), श्री श्याम लाल पटेल (आचार्य), श्रीमती रजनी थवाईत (आचार्या), श्रीमती तृप्ति ओगले (लिपिक आचार्या)  श्रीमती ममता वंजारी (आचार्या), श्रीमती कविता तिवारी (आचार्या), श्रीमती विजया लक्ष्मी पटेल (आचार्या), श्रीमती अंजू चन्द्रा (आचार्या), सुश्री मोना यादव (आचार्या), सुश्री दीपिका साहू (आचार्या), श्रीमती फुलेश्वरी लहरे (आचार्या), विद्यालय के कार्यकर्ता श्रीमती सरस्वती देवांगन, श्रीमती तुलसी यादव, श्रीमती कोयली सोना,सूरज साहू, बजरंग यादव एवं सैकड़ों मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

पेयजल की समस्या से जूझ रहे केंकरानारा गांव के ग्रामीण

प्रदेश में कोरोना की एंट्री होते ही जिले में बढ़ाई गई जांच

जिला अस्पताल बना स्मार्ट अस्पताल

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रायल की नयी कार्यकारिणी ने ली शपथ

नए साल के स्वागत के जश्न में डूबा रहा शहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने दिया मानवता का उत्कृष्ट परिचय
Next Article डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा के जन्मदिन पर लैलूंगा में बजरंग दल का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?