रायपुर। रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एबस्टीन एनॉमली का सफल ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन से भिलाई निवासी 30 वर्षीय एक महिला मरीज की जान बचाई गई। मरीज के हार्ट में एक बोवाइन टिश्यू वाल्व लगाया गया। स्वस्थ हालात में मरीज को डिस्चार्ज किया गया।
मेकाहारा के एचओडी डॉ. कृष्णकांत साहू ने बताया कि इस बीमारी से ग्रसित मरीज औसत रूप से 28 से 30 साल तक ही जिंदा रह पाते हैं। इनमें से 13प्रतिशत मरीज जन्म लेते ही मर जाते हैं। वहीं, 10 साल की उम्र तक के 18त्न बच्चे इस बीमारी से मर जाते हैं। इसका ऑपरेशन जटिल होने से यह बहुत कम जगह ही हो पाता है। इस बीमारी की वजह से मरीज का ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल बहुत ही तेजी से गिरता है। जो 70-75 के आसपास आ जाता है। इससे मरीज को बार-बार चक्कर आता है। जिसे कॉम्प्लेक्स कंजनाइटल हार्ट डिजीज कहा जाता है। जिसमें बचपन में या पैदा होते ही मरीज का शरीर नीला पडऩा शुरू हो जाता है।
क्या होता है एबस्टीन एनॉमली
यह एक जन्मजात हृदय रोग है। जब बच्चा मां के पेट के अंदर होता है, उस समय पहले 6 हफ्ते में बच्चे के दिल का विकास होता है। इसी विकास के चरण में बाधा आने पर बच्चे का हृदय असामान्य हो जाता है। इस बीमारी में मरीज के हृदय का ट्राइकस्पिड वाल्व ठीक से नहीं बन पाता और यह अपनी जगह न होकर दाएं तरफ चले जाता है। जिस कारण दायां निलय (वेंट्रिकल) ठीक से विकसित नहीं हो पाता है।
इस बीमारी से हृदय के ऊपर वाले चेंबर में छेद हो जाता है। जिससे फेफड़े में पहुंचने वाले खून की मात्रा कम हो जाती है। जिससे रक्त को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और शरीर नीला पड़ जाता है। ऑक्सीजन सैचुरेशन 70 से 80 के बीच या इससे भी कम रहता है। इसी कारण मरीज ज्यादा साल तक नहीं जी पाते। मरीज या तो अनियंत्रित धडक़न के कारण मर जाते हैं।
महतारी वंदन योजना की राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी
मुख्यमंत्री साय ने वित्तीय वर्ष खत्म होने का दिया हवाला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए हर महीने मिलने हैं। इस योजना की दूसरी किस्त 1 अप्रैल को मिलने की बात सरकार ने कही थी लेकिन यह राशि 1 अप्रैल को नहीं आएगी। मुख्यमंत्री ने इसका कारण, वित्तीय वर्ष खत्म होना बताया है। मार्च में ही इस योजना की शुरुआत हुई थी। अब रुपए देने की तारीख में बदलाव किया गया है। शनिवार को जब रायपुर के कांदुल में ष्टरू साय भाजपा के विजय बूथ अभियान में शामिल हुए तब उन्होंने इसकी जानकारी दी।
सीएम ने कहा कि हमने महतारी वंदन योजना के तहत 1 अप्रैल को महिलाओं को राशि जारी करने का वादा किया था। मगर अब ये 1 अप्रैल को नहीं हो पाएगा। क्योंकि वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, तो 1 अप्रैल को छुट्टी का दिन होगा, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। अब 2 और 3 तारीख को पैसे जारी कर दिए जाएंगे जो महिलाओं के खाते में आ जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान कांग्रेस की नारी न्याय गारंटी योजना पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ख्याली पुलाव पकाते रहे, भारत की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है। पांच साल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को केवल ठगने का काम किया है। अब ये एक लाख या पांच लाख देने की बात करे तो जनता इन पर विश्वास करने वाली नहीं है।
घरों में जाकर मुख्यमंत्री ने लगाया बीजेपी का झंडा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के कांदुल में भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विजय बूथ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबका विकास हुआ है. उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा का कमल निशान घर-घर तक पहुंचाना है, हर घर में भाजपा का झंडा लहराना है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ घरों में भाजपा का झंडा लहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने जनता से 36 वादे किए लेकिन एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। पूरे पांच साल जनता को धोखे में रखा, लेकिन इस बार उसको सबका सिखाना है, उसका पूरा सफाया करना है। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है और कांग्रेस द्वारा मिले धोखे को जनता अच्छे से समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सबको पूरा करेगी, जिसके लिए आप सबको भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा। ष्टरू ने हर घर में भाजपा का झंडा लगाने और अपने अपने बूथ में भाजपा को जिताने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।
मेकाहारा में एबस्टीन एनॉमली का जटिल ऑपरेशन
2 लाख हार्ट मरीजों में किसी एक को होती है बीमारी, खून पतला करने की दवा से मिलेगा छुटकारा
