NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए-राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए-राहुल गांधी
रायपुर

कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादे पूरे किए-राहुल गांधी

धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए क्विंटल देने वाला सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2023 2:07 am
By lochan Gupta September 26, 2023
Share
8 Min Read

रायपुर। आज जैसे ही मैं यहां आया मेरे हाथ में रिमोट कंट्रोल दिया गया, कहा गया आप बटन दबाइए और मेरे बटन दबाते ही एक दो सेकंड में हजारों करोड़ रुपए गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के बैंक खातों में आ गए। छत्तीसगढ़ की सरकार आज गरीबों के आवास बनवाने के लिए पैसे दे रही है। आज 12 सौ करोड़ रुपए रिमोट कंट्रोल से आपके खाते में आए हैं, आने वाले सालों में भी आपके खाते में इसी तरह पैसे आएंगे। चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं। बिलासपुर पहुँच कर आज मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह रिमोट कंट्रोल दिया गया और कहा गया कि देखिये इसका बटन दबाइये और जैसे ही हमने बटन दबाया तो करोड़ों रुपए छत्तीसगढ़ के गरीबों के बैंक एकाउंट में गये। एक दो सेकेंड में बैंक एकाउंट में पैसा मिला। हमने चुनाव में आपसे जो वादे किए थे। उन सभी वायदों को हमने पूरा किया। बिजली बिल हाफ, धान का उचित दाम, हमने सभी वायदों को पूरा किया। किसान न्याय योजना में हमने 21 हजार करोड़ रुपए इनपुट सब्सिडी के माध्यम से दिये। जिन किसानों के पास जमीन नहीं थी उन्हें भी हम नहीं भूले, उन्हें 7 हजार रुपए दिये। आदिवासियों को लघु वनोपजों के लिए समर्थन मूल्य दिया। वनाधिकार दिये गये। स्वास्थ्य में पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा दिये गये, 70 लाख परिवारों को लाभ मिला। 42 हजार वैकेंसी भरी। एक लाख 30 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे है इससे पता लग जाएगा कि देश में ओबीसी कितने हैं। आदिवासी कितने हैं। सामान्य वर्ग से कितने हैं। एक बार आंकड़ा आ जाएगा तो देश सबको लेकर आगे चल पाएगा। महिलाओं को भागीदारी देनी है। सबको भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करानी होगी। आप सभी यहां दूर दूर से आये हैं आपने कीमती समय दिया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ में हमने जो वायदा किया वो पहले कैबिनेट में पूरा किया। हमारी सरकार गरीबों की, आदिवासियों, पिछड़ों वर्ग की सरकार है। उनके लिए कार्य करती है।

अपना घर का सपना हुआ साकार-भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा आवास न्याय योजना सम्मेलन में आए हितग्राही साथियों को बहुत-बहुत बधाई। आवास योजना किस सरकार ने कब शुरू की, 1985 में जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे तब शुरू हुई, इस योजना का नाम उस समय इंदिरा आवास योजना था। आज यह प्रधानमंत्री आवास योजना है। जनगणना नहीं हुई है, आर्थिक सर्वेक्षण नहीं हुआ। आज जिन्हें योजना का लाभ मिल रहा है वह 2011 के जनगणना के आधार पर मिल रहा है। आज राहुल जी ने एक बटन दबाया और 7 लाख लोगों के खाते में पैसे पहुंच गए हैं। राहुल जी, सदैव से किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी भाई-बहनों और मजदूरों की बात करते हैं। उनके हित की सोचते हैं। आज राहुल जी ने गरीब लोगों के खाते में पैसा डाला है। इसके बाद खडग़े जी 28 तारीख को आयेंगे और किसानों के खाते में तीसरा किश्त आय़ेगा। बेरोजगारी भत्ता भी 28 तारीख को हम देंगे। भूमिहीन न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों की किश्त हम 28 तारीख को देंगे। हम हर महीने बटन दबा रहे हैं और किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं।

इंटरसिटी से रायपुर लौटे राहुल गांधी और भूपेश बघेल

बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंटरसिटी एक्स्प्रेस से रेलमार्ग द्वारा बिलासपुर से रायपुर वापस आये। मुख्य मंत्री श्री बघेल सांसद राहुल गांधी के साथ इंटरसिटी से रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पहुंचे। विधायक कुलदीप जुनेजा व अन्य पदाधिकरियों द्वारा सांसद राहुल गांधी का आत्मीय स्वागत किया गया। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सडक़ मार्ग से बिलासपुर के सम्मेलन में पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज सहित मंत्रीगण व कांग्रेस नेता बिलासपुर गए थे। राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में हितग्राहियों को राशि अंतरित की। राहुल गांधी की इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापसी को लेकर भारी उत्सुकता का माहौल रहा।

यदि मोदी खाते न खुलवाते तो सारा पैसा कांग्रेसी खा जाते- साव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जन धन खातों का विरोध करने वाले आज कह रहे हैं कि हम ने एक बटन दबाई तो हजार करोड़ रुपये गरीबों के खाते में पहुंच गए। राहुल गांधी को अपने पिता के जमाने में जनता के एक रुपये में से 85 पैसा बीच में हड़प जाने के लिए गरीबों से माफी मांगते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहिए कि उन्होंने गरीबों के जन धन खाते खुलवाकर कांग्रेस संस्कृति जन्य लूट से मुक्ति दिला दी। यदि प्रधानमंत्री मोदी ये खाते नहीं खुलवाते तो गरीबों का अन्न खा जाने वाले कांग्रेसी गरीब कल्याण की सारी योजनाओं का पैसा खा जाते।

669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

बिल्हा विकासखण्ड में 201 करोड़ लागत की सतही जल प्रदाय योजना,100.45 करोड़ के डिस्ट्रिब्यूशन कार्य का हुआ लोकार्पण। लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मेलन में हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री और चेक का वितरण किया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

You Might Also Like

राजधानी में गोलीकांड का मामला : मुख्य शूटर सौरभ पंजाबी को पंजाब से गिरफ्तार

गैस टैंकर ने रिटायर्ड आर्मी पर्सन को कुचला

आईपीएल मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार

धर्म गुरुओं की मूर्ति पर टिप्पणी के विरोध में किया चक्काजाम

कांकेर जिले को मत्स्यपालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक्ट में संशोधन होने से कालोनाईजरों की बल्ले-बल्ले
Next Article बिलासपुर स्टेशन की बदलेगी तस्वीर

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?