NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिलासपुर मंडल में तिरंगा रैली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ रेलवे परिवार ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:12 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तिरंगा रैली एवं रेलवे स्कूलों में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
तिरंगा रैली का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से हुआ। सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा तिरंगा झंडा लहराकर रैली को रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे अधिकारी-कर्मचारी पूरे उत्साह और उमंग के साथ रैली में शामिल हुए। रैली रेलवे कॉलोनियों, बिलासपुर रेलवे स्टेशन, रेलवे चिकित्सालय, महाप्रबंधक कार्यालय, एनईआई इंस्टीट्यूट एवं बुधवारी बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा तथा रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुडऩे का संदेश दिया गया।

 

विद्यार्थियों ने चित्रकारी के माध्यम से व्यक्त की देशभक्ति

अभियान के अंतर्गत रेलवे स्कूलों में आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता के माध्यम से तिरंगे, स्वतंत्रता दिवस तथा राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। उनकी कलाकृतियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का व्यापक प्रसार

प्रमुख स्टेशनों पर यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से देशभक्ति गीतों की वाद्य धुनों का प्रसारण भी किया जा रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यात्रियों एवं आम नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और प्रोत्साहन मिले। मंडल रेल प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों और आम नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने तथा द्धड्डह्म्द्दद्धड्डह्म्ह्लद्बह्म्ड्डठ्ठद्दड्ड.ष्शद्व पर ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अपलोड करने का आह्वान किया जा रहा है।

You Might Also Like

अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर एसईसीएल में श्रद्धासुमन अर्पित किया

सिरगिट्टी-गजरा चौक सडक़ मार्ग का कार्य प्रगति पर

रेलवे बिलासपुर मंडल में रंग-मंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रेलवे में क्षय रोग, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा की तिरंगा यात्रा : राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा
Next Article आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद मिला शुभकामना संदेश

खबरें और भी है....

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस मेें पकड़ाया 2 करोड़ का विदेशी सोना
ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचा, 3 गिरफ्तार, खंगाले गए 300 सीसीटीवी फुटेज
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
सडक़ हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Popular Posts

रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?