रायगढ़। जिले के लैलूंगा में कुछ दिनों पहले सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक को थप्पड़ मारते युवती का वीडियो वायरल हुआ था। युवती ने अश्लील मैसेज भेजने और सेक्स की डिमांड का आरोप लगाया था। अब प्रोफेसर ने पैसे मांगने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रोफेसर की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, राजीव गांधी नगर निवासी रेमन भार्गव (43) वर्तमान में लैलूंगा की भागीरथी पटेल कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में सहायक प्राध्यापक हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उसी कॉलोनी में रहने वाली काजल मिंज का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान युवती ने उनसे उधार में रुपए मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
रेमन भार्गव का आरोप है कि, 30 जुलाई की दोपहर काजल मिंज ने फिर रुपए मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कॉलर पकडक़र तीन-चार थप्पड़ मार दिए। इस दौरान उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया।
झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
प्रोफेसर ने शिकायत में यह भी कहा कि, युवती उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी डर से वह लैलूंगा छोडक़र रायगढ़ चले गए थे। बाद में पत्नी के साथ थाने पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के खिलाफ क्चहृस् की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है।
पहले प्रोफेसर पर भी दर्ज हो चुका है केस
यह मामला उस समय चर्चा में आया था, जब प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अगले दिन रुपए मांगने और राजीनामे से जुड़ा दूसरा वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 79 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस बोली- दोनों शिकायतों की जांच जारी
इस मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि प्रोफेसर की शिकायत पर युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इससे पहले युवती की रिपोर्ट पर प्रोफेसर के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है। दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



