NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा निकला प्रेमी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा निकला प्रेमी
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा निकला प्रेमी

पति से अलग रह रही महिला को झूठा वादा कर फंसाया

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से अलग रह रही 35 वर्षीय महिला को एक शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, महिला के गहने गिरवी रखवाकर 10 हजार रुपए भी हड़प लिए। जब पीडि़ता ने शादी की बात की तो आरोपी मुकर गया और धमकाने लगा। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती है। जनवरी 2025 में उसकी पहचान गोरखा निवासी सुल्तान खान (34) से हुई, जो अक्सर दुकान पर सामान लेने आता था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। इस दौरान आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। महिला ने उसे बताया था कि वह शादीशुदा है और घरेलू विवाद के कारण पति से अलग रह रही है। इसके बावजूद आरोपी ने साथ निभाने और शादी करने का भरोसा दिया। पीडि़ता के अनुसार, 21 फरवरी 2025 को आरोपी उसके किराए के मकान पहुंचा और शादी का भरोसा देकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

गहने गिरवी रखवाकर हड़पे 10 हजार रुपए

महिला ने शिकायत में बताया कि 18 अगस्त 2025 को आरोपी ने दबाव बनाकर उसके गहने मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाए। वहां से मिले 10 हजार रुपए भी उसने अपने पास रख लिए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

शादी से मुकरा, धमकियां देने लगा

जब पीडि़ता ने 8 जनवरी 2026 को शादी की बात की तो आरोपी ने विवाद करते हुए साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह उसे डराने-धमकाने लगा। लगातार प्रताडऩा से परेशान होकर महिला ने अपना किराए का मकान भी बदल लिया और अंतत: महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि वह ट्रेलर चालक का काम करता है और फरार है। मुखबिर की सूचना पर महिला थाना और खरसिया चौकी की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिर्रा में दबिश देकर ट्रेलर चलाते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

You Might Also Like

जहर सेवन कर ग्रामीण ने की खुदकुशी

तेज रफ्तार बाईक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

नवनिर्मित न्यायिक अधिकारी आवासीय परिसर का आज वर्चुअल लोकार्पण

फोर्टिस ओपी जिंदल हास्पीटल में जटिल आपरेशन कर बचाई महिला की जान

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व तोखन साहू समारोह में होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाली युवती पर जुर्म दर्ज
Next Article 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ने आपसी रंजिश में की थी युवक का हत्या

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?