NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव
रायपुर

सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 में बारिश के बाद जलभराव से रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। कॉलोनी के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा है। नाले का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। पानी की निकासी नहीं होने और नालियों में गंदगी जमा रहने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। कई जगह पानी इतना ज्यादा जमा है कि लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय कॉलोनी के अंदर ही जमा हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि जलभराव की समस्या नई नहीं है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। बारिश के बाद हर बार कॉलोनी के कई हिस्सों में इसी तरह पानी जमा हो जाता है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जमा पानी हटाने के साथ नालियों की सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करना भी जरूरी है। उनका कहना है कि गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों और संक्रमण फैलाने वाले कीटों का प्रकोप बढ़ सकता है। रहवासियों ने हाउसिंग बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर तत्काल नालियों की सफाई और जमा पानी की निकासी कराने की मांग की है।

You Might Also Like

वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : सीएम साय

सूदखोर तोमर ब्रदर्स ने जबरन लोगों से करवाई रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने सडक़ दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

शिक्षक की नौकरी दिलाने 300 लोगों से करोड़ों की ठगी

महादेव सट्टा, कोल-शराब स्कैम आरोपियों से पूछताछ जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प
Next Article सोना-चांदी सस्ते, त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?