NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाया, स्कूटी नाली में गिरी तो घेरकर चाकू से गोदा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाया, स्कूटी नाली में गिरी तो घेरकर चाकू से गोदा
जशपुरनगर

मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाया, स्कूटी नाली में गिरी तो घेरकर चाकू से गोदा

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में देर रात मामूली विवाद के बाद 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। वहीं, राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टा, अवैध शराब, गांजा और जुए के कारोबार को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। अगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
डंगनिया निवासी अहमद खान (22) की सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे अश्वनी नगर की गली में किसी बात को लेकर दो युवकों से बहस हो गई। विवाद बढऩे पर अहमद स्कूटी से वहां से भागने लगा। इसी दौरान उसकी स्कूटी सडक़ किनारे नाली में गिर गई और वह सडक़ पर जा गिरा। पीछा कर रहे दोनों हमलावरों ने अहमद को जमीन पर गिरा देख उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर लगातार कई वार किए। गंभीर रूप से घायल अहमद सडक़ पर खून से लथपथ पड़ा रहा। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अहमद को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी समेत क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस फुटेज के साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामूली विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि डबल मर्डर के खून के धब्बे अभी सूखे भी नहीं थे कि एक और हत्या ने राजधानी को दहला दिया है। कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पूरा प्रदेश और विशेष रूप से राजधानी रायपुर नशे और अवैध कारोबार की चपेट में है। गली-मोहल्लों में गांजा और शराब की बिक्री, सट्टे और जुए के अड्डों के कारण शहर की शांति प्रभावित हो रही है। अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है, जिसके चलते आए दिन चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन ने नशे के अवैध कारोबारियों, सटोरियों और अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की तो जनता की सुरक्षा और शहर की शांति बहाल करने के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी।

You Might Also Like

बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या

महावृक्षारोपण अभियान : वैद्य को औषधि पौधे का वितरित

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सरस मेला का किया शुभारंभ

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने

श्री चित्रगुप्त दुर्गा जी मंदिर में हुई कलश स्थापना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोना-चांदी सस्ते, त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत
Next Article नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने जिले में चल रहा पखवाड़ा, 8 सितंबर तक होंगे विविध आयोजन

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?