NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सोना-चांदी सस्ते, त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सोना-चांदी सस्ते, त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत
रायपुर

सोना-चांदी सस्ते, त्योहारों से पहले खरीदारों को राहत

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta August 31, 2026
Share
3 Min Read

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 31 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना 1.15 प्रतिशत गिरकर 1,54,478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सुबह 7:45 बजे तक सोने का भाव 1.04त्न गिरकर 4,482.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। त्योहारों के सीजन में कीमतों में यह नरमी सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत दे सकती है।
एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना 1.63 प्रतिशत गिरकर 1,56,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को भी इसमें कमजोरी रही। इसी तरह चांदी 1.10 प्रतिशत गिरकर 2,39,782 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। कॉमेक्स में चांदी का भाव 1.71प्रतिशत गिरकर 65.850 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। क्चह्वद्यद्यद्बशठ्ठह्य.ष्श.द्बठ्ठ के अनुसार, सोने का भाव 1,56,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,42,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी 2,36,651 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन 999 शुद्धता वाला सोना 15,839 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 15,459 रुपए, 20 कैरेट सोना 14,096 रुपए और 18 कैरेट सोना 12,829 रुपए प्रति ग्राम पर बंद हुआ।
गुडरिटर्न्स के अनुसार, सोमवार को प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 15,823 से 15,838 रुपए प्रति ग्राम के बीच है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,838 रुपए, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 15,823 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,519 रुपए प्रति ग्राम और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु व हैदराबाद में 14,504 रुपए प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 11,882 रुपए, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 11,867 रुपए प्रति ग्राम है। वडोदरा में 24 कैरेट 15,828 रुपए, 22 कैरेट 14,509 रुपए और 18 कैरेट 11,872 रुपए प्रति ग्राम है। शहरों की बात करें तो चेन्नई में चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में इसका भाव 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम बताया गया है।
सोने-चांदी में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका से बुलियन बाजार में बिकवाली बढ़ी है। ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों की ओर से प्रोफिट बुकिंग भी देखने को मिल रही है। अब बाजार की नजर सितंबर की शुरुआत में आने वाले अमेरिका के लेबर मार्केट डाटा पर है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

सीएम साय सहित पूरी कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किया श्रीरामलला के दर्शन

बॉयफ्रेंड ने की पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या उसके

होली के दिन युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दरिंदों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

1 रू. किलो जमीन देंगे वाले सीएम के एडिटेड-वीडियो पर एफआईआर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेजबहार के घरों में घुस रहा नाले का पानी, फेस-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव
Next Article मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाया, स्कूटी नाली में गिरी तो घेरकर चाकू से गोदा

खबरें और भी है....

तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
जशपुर में 5.49 करोड़ से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
वैन्यू कार से 30 लाख का गांजा बरामद
सीएम साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ
कुल्हाड़ी से ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तोखन साहू बन सकते हैं प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?