रायगढ़। बाइक से घुमने निकले एक प्लांट कर्मचारी को दो दिन पहले किसी अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत ग्राम दुगापाली खुर्द-सहसपुर निवासी अजय कुमार पिता सुनील कुमार (20 वर्ष) विगत कुछ दिनों से पूंजीपथरा स्थित अजय रोलिंगमील में काम करता था और वहीं पर रहता था। ऐसे में विगत 14 जुलाई को किसी दूसरे की बाइक लेकर घुमने के लिए निकला था, इस दौरान बंजारी मंदिर और पूंजीपथरा के बीच पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मारकर भाग गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वहां अचेत पड़ा था, जिससे राहगीरों ने इसकी सूचना संजीवनी 108 को दिया तो एंबुलेंस चालक ने उसे उठाकर जिला अस्पताल लेकर आया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात मानकर उसके परिजनों की तलाश कर रही थी। ऐसे में बुधवार शाम को परिजन पहुंचे और उसकी शिनाख्त अजय कुमार के रूप में किया, इससे गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने शूुन्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है।
सडक़ हादसे में प्लंाट कर्मी की मौत



