NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उर्वरक संकट के बीच कृषि विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > उर्वरक संकट के बीच कृषि विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक
छत्तीसगढ़

उर्वरक संकट के बीच कृषि विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक

1205 बोरी अवैध खाद जब्त, जमाखोरों में मचा हडक़ंप

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:00 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
2 Min Read

आरंग। क्षेत्र में चल रही खाद की किल्लत के बीच रायपुर जिला कृषि विभाग ने समोदा स्थित कृषि केंद्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक जब्त किया है। गोदाम से कुल 1205 बोरी (60.25 मीट्रिक टन) अवैध खाद बरामद की गई है। संचालक ने गोदाम तथा प्राधिकार पत्र के ‘स्रोत प्रमाण पत्र’ में बिना किसी एंट्री के अवैध रूप से भारी मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया था।
कृषि विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी 1205 बोरियों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के कड़े प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। सुरक्षा और नियमानुसार, जब्त किए गए इस विशाल भंडार को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए फिलहाल मेसर्स वर्मा कृषि केंद्र समोदा को ही सुपुर्द किया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर महोदय को प्रेषित कर दी गई है।
वर्तमान में खरीफ सीजन के चलते क्षेत्र के आम किसान खाद के लिए सोसायटियों और दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। कड़ी धूप और बारिश के बीच लाइनों में खड़े होने के बाद भी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे नाजुक वक्त में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खाद का मिलना यह साफ करता है कि चंद मुनाफे के लिए जमाखोरों द्वारा कृत्रिम किल्लत पैदा करने की कोशिश की जा रही थी।
कृषि विभाग जिला-रायपुर ने इस कार्रवाई के जरिए बड़ा संकेत दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे जिले में उर्वरकों के परिवहन, भंडारण और वितरण पर कृषि विभाग के ‘उडऩदस्ता’ और स्थानीय टीमें सतत् निगरानी बनाए हुए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी स्तर पर उर्वरकों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। वहीं अवैध भंडारण और जमाखोरी पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

महिला काव्य मंच राँची के पूर्वी इकाई में मासिक गोष्ठी सम्पन्न

राष्ट्रभाव पर केंद्रित रहा बन्दरचुआँ का विशाल सम्मेलन

विधायक भावना बोहरा ने कवर्धा हादसे में मृतकों के बच्चों को लिया गोद

मकान में ईबाईडी ब्लास्ट, महिला के पैर के चीथड़े उड़े

अलग-अलग सडक़ हादसे में 9 मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रेलखंड में एसएजी स्तर का दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट सम्पन्न
Next Article नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?