NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रेलखंड में एसएजी स्तर का दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रेलखंड में एसएजी स्तर का दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट सम्पन्न
बिलासपुर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रेलखंड में एसएजी स्तर का दो दिवसीय संरक्षा ऑडिट सम्पन्न

रेल संरचनाओं, परिचालन व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक मूल्यांकन

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:00 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी रेलखंड में 26 एवं 27 जून 2026 को इंट्रा रेलवे एसएजी स्तर का दो दिवसीय संरक्षा (सेफ्टी) ऑडिट सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अनूप कुमार सतपथी के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशासनिक श्रेणी के अधिकारियों की टीम ने इस रेलखंड में रेल संरचनाओं, परिचालन व्यवस्थाओं तथा संरक्षा मानकों का व्यापक एवं गहन निरीक्षण किया। ऑडिट का उद्देश्य संभावित जोखिमों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करना तथा सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
संरक्षा ऑडिट के दौरान मौहरी स्टेशन एवं यार्ड, बिजुरी स्टेशन एवं यार्ड, मनेन्द्रगढ़ स्टेशन, चिरमिरी स्टेशन एवं यार्ड, एनसीपीएच साइडिंग, प्रमुख पुल संख्या-88 एवं 99, विभिन्न लघु पुल (माइनर ब्रिज), तीव्र मोड़ (कर्व), रेल पथ (ट्रैक), इंजीनियरिंग समपार, कटिंग क्षेत्र, वैब्रिज, संयुक्त क्रू लॉबी, रनिंग रूम, ट्रैक्शन सब-स्टेशन (ञ्जस्स्), ओएचई डिपो, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली तथा अन्य महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मनेन्द्रगढ़ से चिरमिरी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया, जिसके माध्यम से मार्ग में स्थित रेल अवसंरचना एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया तथा संरक्षा संबंधी विभिन्न पहलुओं का स्थल पर ही मूल्यांकन किया गया। संरक्षा ऑडिट के दौरान प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अनूप कुमार सतपथी ने मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी रेलखंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित रेलवे एवं सतत विकास का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर चीफ इंजीनियर/ट्रैक मशीन, चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर/प्लानिंग, चीफ मैकेनिकल इंजीनियर, चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, उपमुख्य परिचालन प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन सहित संरक्षा से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं निरीक्षण दल के सदस्य उपस्थित रहे। बिलासपुर मंडल का यह दो दिवसीय एसएजी स्तर का संरक्षा ऑडिट सुरक्षित रेल संचालन, आधुनिक संरक्षा प्रबंधन तथा उच्चतम सुरक्षा मानकों के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस प्रकार के नियमित संरक्षा ऑडिट न केवल रेल अवसंरचना की गुणवत्ता का मूल्यांकन करते हैं, बल्कि यात्रियों एवं रेलकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You Might Also Like

एसईसीएल श्रद्धा महिला मण्डल ने 10वीं-12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती भगवती खोईवाल ने किया विधिवत शुभारंभ

बिलासपुर स्टेशन में पुनर्विकास कार्य तीव्र से जारी!

एसईसीएल द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एवं पंचकर्म कैम्प का शुभारंभ

द. पू.म. रेलवे में विविध कार्यक्रमों के साथ योग शिविर का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खाद खरीदने की टोकन व्यवस्था की गई खत्म
Next Article उर्वरक संकट के बीच कृषि विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?