NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फोर्ड फिगो कार में अबैध महुआ शराब की तस्करी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फोर्ड फिगो कार में अबैध महुआ शराब की तस्करी
रायगढ़

फोर्ड फिगो कार में अबैध महुआ शराब की तस्करी

13 लीटर महुआ शराब के साथ 2 लाख की कार जब्त

lochan Gupta
Last updated: June 17, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना कोतरारोड़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक कार में बिक्री के लिए ले जाई जा रही 13 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
16 जून की रात्रि थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की कार में अवैध कच्ची महुआ शराब कृष्णापुर की ओर से रायगढ़ लाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम आवश्यक सामग्री एवं गवाहों के साथ कृष्णापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई।
कुछ देर बाद कृष्णापुर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम दिनेश कुमार चौहान पिता स्वर्गीय दुजेराम चौहान उम्र 39 वर्ष निवासी घिवरा देवरघटा थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम सुनील हार्डवेयर के पास कोतरारोड़ रायगढ़ बताया। वहीं उसके साथ बैठी महिला ने अपना नाम उषा चौहान पति लक्ष्मीनारायण चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर रायगढ़ बताया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कार में बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब परिवहन करना स्वीकार किया। गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में रखे दो झोलों से कुल 130 पन्नी पाउच में भरी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इनमें एक झोले से 60 पाउच तथा दूसरे झोले से 70 पाउच बरामद किए गए। प्रत्येक पाउच में 100-100 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल 13 लीटर कच्ची महुआ शराब की कीमत लगभग 1,300 रुपये आंकी गई।
आरोपियों से शराब के परिवहन एवं स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है, को जब्त कर लिया। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 1 हजार 300 रुपये है।
आरोपियों दिनेश कुमार चौहान एवं उषा चौहान के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, राजेश खांडे और चुड़ामणी गुप्ता शामिल रहे।

You Might Also Like

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क बैटरी संचालित कृत्रिम हाथ वितरण आज

आईटीआई खरसिया में आयोजित हुआ ‘नव कौशल पथ-नई राह, नया हुनर’ का दो दिवसीय कार्यक्रम

बेलादुला रियासत कालीन नीलमाधव मंदिर में बह रही भागवत कथा की बयार

वृद्ध महिला ने जहर सेवन कर दी जान

बाइक की टक्कर से श्रमिक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सब्जी मंडी के 6 से अधिक दुकानों में लगी आग
Next Article स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत एसडब्ल्यूएम रुल्स 2026 की तैयारियों पर जोर, घरघोड़ा एवं रायगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित

खबरें और भी है....

रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मृतिका के मोबाइल पर रिकॉर्ड हुई लाइव मौत
केजीएच व एमसीएच में जहरीले जीव से बचाव के लिए शुरू हुआ दवा छिडक़ाव
नकली शराब मामला… मुख्य आरोपी के घर पुलिस की दबिश
जगन्नाथ रथोत्सव की तैयारियां प्रारंभ, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?