NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुखबिरी से बौखालाए बदमाशों ने युवक को किया अगवा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुखबिरी से बौखालाए बदमाशों ने युवक को किया अगवा
रायगढ़

मुखबिरी से बौखालाए बदमाशों ने युवक को किया अगवा

दूसरे गांव ले जाकर डंडे और लात-घूंसों से पीटा, रस्सी से बांधकर छोड़ा

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:12 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में मुखबिरी को लेकर नाराज 3 लोगों ने मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने युवक को जबरदस्ती बोलेरो गाड़ी में बैठाकर और उसे दूसरे गांव ले गए। वहां युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल फोन भी लूट लिया और फिर उसे रस्सी से बांधकर वहीं छोडक़र फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त किसी तरह छूटकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रायकेरा निवासी प्रीतराम चौहान ने गुरुवार को थाने में शिकायत की। उसने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे वह गांव में ठण्डु यादव के घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही रोहित दास महंत (40 वर्ष), हलधर राठिया (30 वर्ष) और राजू यादव (33 वर्ष) वहां पहुंचे। शराब बिक्री की मुखबिरी को लेकर तीनों उससे नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने प्रीतराम का हाथ पकड़ा और जबरदस्ती उसे बोलेरो गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई करते हुए रायकेरा से कया गांव ले गए। वहां वाहन से उतारकर फिर से डंडे और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर गांव के बाहर ही छोडक़र आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद जब पीडि़त ने मामले की सूचना थाना में दी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

तब पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू की और तीनों आरोपियों को रायकेरा गांव से हिरासत में लेकर थाना पहुंचे। पूछताछ में आरोपियों ने मुखबिरी करने की रंजिश में अपहरण कर मारपीट और लूटपाट करने की घटना को स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

दिवाली की तारीख को लेकर मतभेद

अघोर गुरु पीठ बनोरा के नेत्र जांच शिविर में मिला 132 मरीजों को नि: शुल्क जांच का लाभ

सीआईएसएफ जवान से 3.5 लाख की ऑनलाइन ठगी

लूटपाट करने वाले दो युवक पकड़ाए

एसपी दिव्यांग पटेल ने मोबाइल स्वामियों को लौटाए 54 गुम मोबाइल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Next Article मंगल कार्बन प्लांट में हादसे के बाद किया गया सील, जांच में मिली लापरवाही

खबरें और भी है....

संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
जंगल के रास्ते चल रहा था रेत माफियाओं का ‘सीक्रेट रूट’
बिजली-बिल के लेट पेमेंट पर नहीं लगेगा महीने का ब्याज
डंपर ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा,मौत
दोकड़ा धाम में उमड़ा जनसैलाब, महाप्रभु के महारण स्नान का बना साक्षी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
संत कबीर के आदर्शों पर चलकर सेवा भावना होगी मजबूत-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?