रायगढ़। राजनीति को समाज सेवा के रूप में अपनाने वाले और अपने हंसमुख व मिलनसार स्वभाव से लंबे समय तक लोगों के दिलों में राज करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय कैलाश शर्मा (कापु) को शनिवार को निलांचल भवन में आयोजित एक भव्य श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विगत 30 अप्रैल को उनके दुखद निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर थी। शनिवार शाम केवड़ा बाड़ी चौक स्थित निलांचल भवन में आयोजित इस सभा में उन्हें जानने और मानने वाले बड़ी संख्या में जुटे और अपने-अपने तरीके से उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
इस भावुक क्षण में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाखा यादव और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय कैलाश शर्मा के साथ बिताए दिनों और उनके साथ के अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। वहीं, वैचारिक मतभेदों से परे, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय ने भी कैलाश शर्मा के साथ बिताए लंबे समय को याद करते हुए उनके साथ के प्रेरक पलों को मंच से साझा किया। सभी ने एक सुर में माना कि उनका जाना रायगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
सभा में राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया जगत से जुड़े तमाम लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
निलांचल भवन में जुटे विभिन्न दलों के नेता और शहरवासी



