NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड
रायगढ़

7 लाख की जमीन का सौदा बना लूटकांड

1 लाख के बदले मांगे 10 लाख, मारपीट कर युवक की कार लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 10, 2026 12:14 am
By lochan Gupta July 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में जमीन के सौदे और रुपए के लेन-देन का विवाद लूट तक पहुंच गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बकाया रकम को लेकर पहले युवक से मारपीट की, फिर उसकी कार की चाबी छीनकर करीब 10 लाख रुपए की मारुति ङ्गरु-6 लेकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भेण्ड्रा निवासी गजपति राम राठिया (29) ने साल 2024 में अपनी पैतृक जमीन का सौदा नावापारा निवासी बेलाल अहमद (52) से 7 लाख रुपए में किया था। सौदे के दौरान बेलाल ने 3.50 लाख रुपए एडवांस दिए थे। कुछ समय बाद बेलाल ने जमीन खरीदने से इनकार कर एडवांस राशि वापस मांगी। गजपति का आरोप है कि परिचय का फायदा उठाकर बेलाल उसकी मारुति ङ्गरु-6 कार अपने पास ले गया और करीब सात महीने तक लौटाने से इनकार करता रहा। बाद में गजपति ने जमीन दूसरे व्यक्ति को बेचकर 2.50 लाख रुपए लौटाए, तब आरोपी ने कार वापस की। पीडि़त का आरोप है कि लेन-देन में 1 लाख रुपए शेष थे, लेकिन बेलाल उस पर 10 लाख रुपए देने का दबाव बनाने लगा। वह कई बार घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता था।
सोमवार को गजपति अपने साथी रामसाय साव उर्फ विक्की के साथ कारगिल चौक, घरघोड़ा के पास खड़ा था। इसी दौरान बेलाल वहां पहुंचा और पैसों को लेकर विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने जबरन कार की चाबी छीन ली और मारुति एक्सएल-6 लेकर फरार हो गया।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेलाल अहमद को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए कीमत की मारुति ङ्गरु-6 बरामद कर जब्त की गई। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
लेन-देन से जुड़े विवादों का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। हिंसा या जबरन किसी की संपत्ति छीनना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल और कड़ी कार्रवाई करेगी।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

You Might Also Like

संदेहास्पद लेनदेन पर रखें कड़ी नजर- कार्तिकेया गोयल

कच्ची कैरी एक्जीबिशन को मिला जबरदस्त रिस्पांस

जिला जेल में 150 बहनों ने भाइयों को बांधी राखियां

माँ चंद्रहसिनी देवी की सातवीं विशाल पदयात्रा संपन्न

नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथियों ने दो रात में तोड़े 8 मकान, फसल भी रौंदी
Next Article जीपीएम कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?