रायगढ़। जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेडख़ानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल को नाबालिग पीडि़ता ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भाभी को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को विजय बताकर कहा कि वह रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाता है। इससे उसकी भाभी उसे काम दिलाने के लिए बोली थी। इससे उक्त व्यक्ति 22 अप्रैल को उसी मोबाईल नंबर से पुन: इसकी भाभी को फोन करके बताया कि काम मिल गया है एक बार ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा आकर मुझसे मिलो। तब उसकी भाभी के साथ बस से ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा गये, शाम लगभग 05.30 बजे फोन कर अमलीडीह से ग्राम चिमटापानी के पास बुलाया, तब दूसरी बस से चिमटापानी रात करीब 08.00 बजे पहुंचे, बस से उतरे जहां एक व्यक्ति आकर हमसे मिला और बताया कि वह विजय है और वह अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाया और सुनसान स्थान पर ले गया, जहां बातचीत के दौरान पहले महिला के साथ गलत नियत से छेडख़ानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी कार से फरार हो गया। इससे पीडि़ता की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 74,75 (2), 76 ,351 (3) बी.एन.एस. एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। ऐसे में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर जांच किया तो आरोपी का पहचान सुरेन्द्र बेहरा निवासी रायकेरा के रूप में हुई, इससे दबिश देकर आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर दोनों पीडि़ताओं से आरोपी व कार की शिनाख्त कराई गई।
वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लेबर ठेकेदारी का काम करता है, उसने फर्जी नाम ‘विजय’ बताकर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाना स्वीकार किया। जिससे एट्रोसिटी की धाराएं विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं मारूति ब्रेजा कार जब्त कर आरोपी को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।
जॉब दिलाने के बहाने ननद-भाभी से छेड़छाड़, कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार



