NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
रायगढ़

फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में बहु-आयामी परियोजनाओं का किया भूमिपूजन

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शासन द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने नवीन फिजियोथेरेपी महाविद्यालय भवन, 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) अस्पताल के लिए स्टाफ क्वार्टर तथा 10 बिस्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन किए गए निर्माण कार्यों में फिजियोथेरेपी महाविद्यालय भवन हेतु 1393.71 लाख रुपये, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण हेतु 393.79 लाख रुपये तथा 10 बिस्तरीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र हेतु 280.57 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा एवं वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज रायगढ़ में जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया है, वे आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में फिजियोथेरेपी कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे पैरामेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिला है। उन्होंने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने का संपूर्ण विज्ञान है। आने वाले समय में इसे बड़े स्तर पर विकसित किया जाएगा, ताकि लोग दवाओं पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रह सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार नए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज तथा विशेष चिकित्सा इकाइयों की स्थापना की जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। शासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है, वे रायगढ़ के भविष्य को नई दिशा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जैसे नर्सिंग कॉलेज, आधुनिक लाइब्रेरी, नदी तट विकास एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्य भी प्रगति पर हैं, जो जिले के समग्र विकास को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रायगढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल कार्ड का वितरण कर उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के, सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि अरुणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएसी) के प्रबंध संचालक रितेश कुमार अग्रवाल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत सहित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल ने किया।

You Might Also Like

अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत

भक्त माता कर्मा मंदिर पहुंचे महापौर जीवर्धन

इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन बना रहा आजीवन प्राइमरी सदस्य

छ.ग. कोलता समाज रायगढ़ अंचल के सभापति बने मनोज प्रधान

केशला सहकारी समिति में पुराना धान लाते पकड़ा गया कृषक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?