NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
रायगढ़

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा पुलिसकर्मियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित हुआ सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा आज मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए एकदिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा हृदयाघात से पीडि़त व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान करने और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देने के तरीकों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो डेमो के माध्यम से सीपीआर की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. गजेंद्र ने अपने प्रस्तुतीकरण में बताया कि दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ जैसी आपदा या अन्य किसी कारण से यदि किसी व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाए, वह मूर्छित हो और कोई प्रतिक्रिया न दे रहा हो, तो सही तरीके से सीपीआर देकर उसके रक्त संचार को पुन: सक्रिय किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले व्यक्ति को जरूरी है सुरक्षित स्थान पर ले जाएं, उसकी प्रतिक्रिया चेक करें, डायल 108 और 112 पर कॉल कर मेडिकल सहायता बुलानी चाहिए। मेडिकल टीम के पहुंचने तक सीपीआर देकर पीडि़त व्यक्ति का जीवन बचाने का प्रयास किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना संबंधी वीडियो के माध्यम से सीपीआर देने की विधि का डेमो दिखाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वयं एक-एक कर सीपीआर देने का प्रायोगिक अभ्यास किया।
डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने सीपीआर प्रशिक्षण आयोजन के लिए डॉक्टर प्रभात पटेल और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

You Might Also Like

दुकान का गल्ला पार करते तीसरी नजर में कैद हुए चोर

शासकीय वेबसाइट नहीं होती हैं अपडेट

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय ‘आउटस्टैंडिंग प्राइवेट यूनिवर्सिटी फॉर रिसर्च एन्ड इन्नोवेशन’ अवार्ड से हुआ सम्मानित

नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला

मीनाबाजार में पहली बार फीलीपीन्स से आईं जलपरियों का अनोखा प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैलाश शर्मा को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Next Article जोखिम में जान, निषेधाज्ञा से खिलवाड़

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?