NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे स्टेशन चौक में जनजागरूकता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे स्टेशन चौक में जनजागरूकता अभियान
रायगढ़

रेलवे स्टेशन चौक में जनजागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: April 30, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta April 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जनगणना-2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 02 मई तक जिले के विभिन्न अनुविभागों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनगणना के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज रेलवे स्टेशन चौक रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक, एलईडी स्क्रीन प्रदर्शन तथा पाम्पलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं नागरिकों की भूमिका को सहज और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं एलईडी स्क्रीन के जरिए स्व-गणना, मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में प्रदर्शित की गईं, जिससे आमजन को प्रक्रिया को समझने में आसानी हुई। अभियान के अंतर्गत बताया गया कि जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न की जाएगी और यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी होगी। जनगणना का प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा मकानों की गणना तथा मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण (फरवरी 2027) में जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के सफल क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने की अपील की। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

जूटमिल पुलिस ने बेंगलुरु से गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

तेज हवाओं से गिरे बिजली के खंभे, बैनर उडक़र बिजली तारों में फंसे

छेडख़ानी के दो आरोपी जेल दाखिल

एसपी पटेल ने किया थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण

भिखारीमाल के दो घरों में चोरों का धावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृष महंत ने 12वीं में प्रदेश में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
Next Article तालाब सौंदर्यीकरण और पीएम आवास में तेजी लाने आयुक्त ने दिए निर्देश

खबरें और भी है....

जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जम्मू पहली बार पैसेंजर ट्रेन के माध्यम से सीधे कश्मीर से जुड़ा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?