NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पक्षियों की प्यास बुझाने गत 15 वर्षो से समाजसेवी गोपाल अग्रवाल कर रहे नि:शुल्क पात्र वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पक्षियों की प्यास बुझाने गत 15 वर्षो से समाजसेवी गोपाल अग्रवाल कर रहे नि:शुल्क पात्र वितरण
रायगढ़

पक्षियों की प्यास बुझाने गत 15 वर्षो से समाजसेवी गोपाल अग्रवाल कर रहे नि:शुल्क पात्र वितरण

खुशनुमा माहौल में हुआ शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: March 15, 2026 12:57 am
By lochan Gupta March 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ वन राज्य बोर्ड के सदस्य व सुप्रसिद्ध समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ग्रीष्म मौसम प्रारंभ होते ही परिंदों की सुरक्षा व उनके दाना-पानी के लिए मिट्टी के पात्र का वितरण नि:शुल्क विगत 15 वर्षों से उत्कृष्ट मानवता का परिचय देते हुए कर रहे हैं। वहीं आज 14 मार्च को शाम चार बजे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में समाजसेवी गोपाल अग्रवाल व उनकी अर्द्धागिंनी समाजसेवी मृदुभाषी श्रीमती सुनीता अग्रवाल, मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल व संगठन मंत्री नरेश अग्रवाल अमलडीहा की अभिनव पहल से नि:शुल्क मिट्टी पात्र वितरण का शुभारंभ अत्यंत ही खुशनुमा माहौल में किया गया। उनके इस नेक कार्य की सराहना पूरे राज्य में विगत 15 वर्षों से हो रही है। वहीं लोग भी इनके इस नेक कार्य से प्रेरणा लेकर परिंदों के संरक्षण के प्रति जागरुक होकर सेवा करते हैं। वहीं शुभारंभ के पश्चात अमरकंटक देवेंद्र जैन, राजीव जैन जबलपुर, संदीप मिश्रा बिलासपुर व स्थानीय लोगों को मिट्टी के पात्र का वितरण किया गया। लोगों ने श्री अग्रवाल के इस नेक पहल की हृदय से सराहना की।
एक हजार पात्र का होगा वितरण
समाज सेवी गोपाल अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि ग्रीष्म ऋतु में खासकर बेजुबान जीवों परिंदों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है जिसे देखकर अत्यधिक तकलीफ और उनको राहत देने के लिए विगत 15 वर्षों से मिले के बर्तन का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है। इस मिट्टी के पात्र को लोग अपने घर के बाहर बॉलकनी में और छत पर रखते हैं जहां आकर मूक मवेशी व भी यहां आकर अपनी प्यास बुझाते हैं। जीवन में अपनों के साथ-साथ इन बेजुबान जीवों का ख्याल रखना ही आत्मिक खुशी होती है।
समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस मिट्टी के पात्र को लेने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग शहर, खरसिया, सक्ती, बाराद्वार, लैलूंगा, घरघोड़ा, उड़ीसा से बेलपहाड़, बृजराजनगर, झारसुगड़ा सहित अनेक स्थानों से आकर लोग ले जाते हैं। वहीं इस बार भी लोग अब मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में लोग संपर्क कर रहे हैं, जिनको नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

You Might Also Like

लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ ने धूम धाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

शिक्षक की शिकायत लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण

चुनाव जीतते ही यूवाओं की लायब्रेरी के लिए संजीदा हुए विधायक ओपी चौधरी

आज से अग्र समाज का महापर्व महाराज अग्रसेन जयंती का आगाज

रेत की अवैध परिवहन करते 11 वाहन किया गया जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
Next Article अदाणी फाउंडेशन के आयोजन में ग्रामीण महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

खबरें और भी है....

सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें
एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?