NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृष महंत ने 12वीं में प्रदेश में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > कृष महंत ने 12वीं में प्रदेश में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
खरसिया

कृष महंत ने 12वीं में प्रदेश में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई

ग्राम कुर्रू के होनहार छात्र कृष महंत ने प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान

lochan Gupta
Last updated: April 30, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta April 30, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में खरसिया क्षेत्र के एक छोटे से गांव कुर्रु के युवा कृष महंत ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कंचन दास महंत, अनिता महंत, के सुपुत्र कृष महंत की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ है।

सफलता का मंत्र : कड़ी मेहनत और निरंतरता

अपनी सफलता पर चर्चा करते हुए कृष महंत ने बताया कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा। वे हर दिन एक निश्चित समय सारणी के अनुसार अध्ययन करते थे। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। कृष के प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने की सूचना मिली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कृष के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे ने आज उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस मौके पर छाया विधायक महेश साहू जी के साथ मोहन गबेल, परखीत डनसेना, महिपाल सिंह पंकज ( बीडीसी प्रतिनिधि), शीतल दास महंत दादा, शंकर दास चाचा, चुनी दास, नरेंद्र राठिया, सुनील चौहान महामंत्री, गजेंद्र गबेल, महामंत्री चंद्रा प्रकाश महंत, रोशन राठिया और जोबी मण्डल के कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे।

छाया विधायक महेश साहू ने घर पहुंचकर थपथपाई पीठ

कृष महंत द्वारा असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने पर महेश साहू उनके निवास स्थान ग्राम कुर्रू पहुंचे और कृष महंत को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृष जैसे प्रतिभावान छात्र हमारी असली पूंजी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि मेहनत और संकल्प से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। कृष ने खरसिया का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में गौरवान्वित किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक गर्व का क्षण है, विशेषकर जब ग्रामीण परिवेश की प्रतिभाएं राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाती हैं। कृष महंत की इस शानदार उपलब्धि पर हम सभी को गर्व की अनुभूति हो रही है।

You Might Also Like

खरसिया नगर पालिका चुनाव में इस बार खुले थे कुबेर के खजाने

प्रदेश राईस मिल एसो. ने मिलर्स की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

एसईसीएल छाल की सडक़ जर्जर ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने जताया आक्रोश

विधायक उमेश पटेल के प्रयासों से खरसियावासियों का सपना हुआ साकार

खरसिया रेलवे स्टेशन के मुख्यद्वार की सफाई व्यवस्था हुई बेपटरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर के नेतृत्व में 10वी और 12वी बोर्ड परीक्षा के टॉप 9 और 11 में जिले ने लगाई ऊंची छलांग
Next Article रेलवे स्टेशन चौक में जनजागरूकता अभियान

खबरें और भी है....

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?