खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम संस्करण को सुनने के लिए खरसिया क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
खरसिया क्षेत्र के सूपा मंडल ग्राम तिलगी में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में छाया विधायक ?महेश साहू अपने साथियों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंगों और देश के विकास से जुड़ी बातों को सुना। इस दौरान महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं और समाज सेवा के प्रति हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं। महेश साहू ने आगे कहा कि माननीय मोदी जी ने आज मन की बात में बताया कि हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण में करेगा नई क्रांति उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। जब देश के युवाओं की शक्ति राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो इससे देश को बहुत बड़ी मदद मिलती है। कृषि, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के लिए एक पेड़ मां के नाम जल संरक्षण और मानव शरीर के स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में शुगर और खाद्य तेल की मात्रा पर नियंत्रण रखने की बात भी मोदी जी ने कही। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए महेश साहू, जगन्नाथ प्रधान जिला महामंत्री भाजपा पी एम, परदेशी रात्रे जिला उपाध्यक्ष एस सी मोर्चा, रवि साव मंत्री बीजेवाईएम सुपा, मोहन गबेल, रामवती चौहान सुपा मंडल अध्यक्षा, अहिल्या साहू, विमला साहू, मीना साहू, रोमा सिदार, और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही ?इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह कार्यक्रम का 132वां एपिसोड और वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है।



