NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: करेंट से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > करेंट से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

करेंट से महिला की मौत मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के अपराध में भेजा रिमांड पर

lochan Gupta
Last updated: October 26, 2025 11:38 pm
By lochan Gupta October 26, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़. ग्राम जिवरी में एक महिला की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम जिवरी निवासी सुनऊ मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी घसनीन मांझी 21 अक्टूबर की रात लगभग 8 बजे गांव के ही राजकुमार मांझी के साथ घर से निकली थी और रात में वापस नहीं लौटी, इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी। इस दौरान 25 अक्टूबर को घसनीन मांझी का शव ग्राम जिवरी बकियानार में दिलीप अग्रवाल के खेत के पास बिजली के करंट से झुलसा हुआ पाया गया। साथ ही मौके से जी.आई. तार और बांस का डंडा भी जब्त कर पोस्टमार्टम कराने पर रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत बिजली करंट से हुई है। ऐसे में पुलिस द्वारा पतासाजी करने पर जानकारी मिली कि गांव के लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने के लिए खेत से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से हुकिंग कर जीआई तार बिछाए थे, जिसके संपर्क में आने से महिला की मौत हुई है। इससे पुलिस ने धारा 105, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में किर्तन मांझी पिता स्व. घांसीराम मांझी ( 40 वर्ष), बलीराम मांझी पिता फागुलाल मांझी (45 वर्ष) तथा राजेश राठिया पिता गंगाराम राठिया (28 वर्ष) निवासी ग्राम जिवरी, थाना पूंजीपथरा, को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त कार्रवाई मेें पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, एसआई विजय एक्का, एएसआई जयराम सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

ओडि़शा से लाई जा रही अवैध धान की बड़ी खेप जब्त

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

शहर सरकार चुनने 92 हजार 319 लोग आए आगे

रायगढ़ में उद्योगपतियों का दबदबा, ग्रामीणों के विरोध के बावजूद प्रशासन ने दी मंजूरी

सिगनलिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
Next Article डीएमएफ के अभाव से 7 शिक्षक और 4 आया बर्खास्त, छुट्टी के दिन बुलाकर थमाया नोटिस

खबरें और भी है....

निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
आईईडी ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, डीआरजी के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल
मॉडिफाई साइलेंसर व तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों पर गिरी पुलिस की गाज
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भवन का भूमिपूजन आज
आज से मिलेगी आईपीएल टिकट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्माण गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?