रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायगढ़ द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने सदैव सेवा को ही संकल्प मानकर देशहित में कार्य करने की प्रेरणा दी है। इसी भावना और संकल्प के साथ भाजयुमो के कार्यकर्ता समाजसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से जिला अस्पताल, रायगढ़ में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सुमीत शर्मा ने रायगढ़ के समस्त युवाओं, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत सेवा कार्य के सहभागी बनें। साथ ही प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करें। एक यूनिट रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। आइए, सेवा को संकल्प बनाएं और मानवता के इस महाअभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।
भाजयुमो का वृहद रक्तदान शिविर आज, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल



